Shubman Gill 27th Birthday: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पूरी दुनिया उन्हें जानती है. अपने छोटे से करियर में उन्होंने बड़े मुकाम हासिल कर लिए हैं. आज वो 27 साल के हो गए हैं. शुभमन का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था. शुभमन ने वनडे और टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है. उन्होंने जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था.
दरअसल गिल 2018 में पहली बार चर्चा में आए थे. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. गिल ने अंडर-19 टीम की जीत में खास योगदान दिया था. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. शुभमन को इसके बाद घरेलू और नेशनल टीम में आने में ज्यादा समय नहीं लगा. टीम इंडिया में आने के बाद गिल ने शुरुआत से ही खूब रन बनाने शुरू कर दिए. उन्होंने अपने आक्रामक रुख से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं 21 साल के विस्फोटक बल्लेबाज कुमार कुशाग्र? जिन्होंने दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक ठोक लूटी महफिल
शुभमन गिल के 5 बड़े रिकॉर्ड
- शुभमन गिल ने सबसे कम उम्र में वनडे में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कारनामा 23 साल 132 दिन की उम्र में किया था. उनका ये रिकॉर्ड टूटना आगे जाकर काफी मुश्किल है.
- शुभमन गिल वनडे इतिहास में सबसे तेज 2,000 और 2,500 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 38 वनडे पारियों में 2000 रन पूरे किए थे. गिल ने 50 पारियों में 2,500 रन बनाए थे. इसके अलावा वो भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.
- गिल का टेस्ट में भी खास रिकॉर्ड है. उन्होंने एक टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी और 150+ रन बनाए हैं और वो ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं.
- गिल ने इंग्लैंड की धरती पर भी बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने 269 रनों की शानदार पारी खेली और ये किसी भारतीय कप्तान द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर है. विराट कोहली ने 2019 की सीरीज में 254 रन की शानदार पारी खेली थी.
- 2023 में वनडे में शुभमन गिल ने 1584 रन बनाए थे. वो वनडे में एक साल में 1500 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड ने ये उपलब्धि हासिल की है.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy Final: ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने लगाया शतक, मजबूत स्थिति में पहुंचा ईस्ट जोन
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
6 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
7 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
44 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines