IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी पिच पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पिच टी-20 के लिए नहीं थी, लेकिन न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल लखनऊ की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है।
हम शिकायत नहीं कर सकते
लखनऊ की पिच को लेकर माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि ‘यह शायद ऐसा विकेट नहीं है जिस पर आप टी-20 खेलना चाहेंगे, लेकिन कभी-कभी कुछ सीखने और अपने कौशल को बढ़ाने का एक रोमांचक अवसर है। ब्रेसवेल ने कहा, हम शिकायत नहीं कर सकते। इन अलग-अलग विकेटों पर खेलने का तरीका तलाशना रोमांचक है।’
और पढ़िए – सुरेश रैना से बोली हरमनप्रीत कौर Thank you bhai ‘आपकी यह बात बहुत मायने रखती है’
हमें सबक सीखना चाहिए
माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि ‘वह इस तरह की सतह पर नियमित रूप से नहीं खेलना चाहेंगे, उन्होंने कहा कि ऐसे मैचों से मैंने सबक सीखा है। अगर आप हर समय ऐसी विकेट पर खेलते हैं, जो हर समय सपाट रहती है, तो आपको अपने कौशल की सही परीक्षा नहीं मिलती है। मुझे लगता है कि दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के विकेट एक सकारात्मक चीज है। आमतौर पर घर में पिचों से किसी भी तरह की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं और केवल अपने सपनों में स्पिनरों के लिए इस तरह की मदद की उम्मीद कर सकते हैं।’
और पढ़िए – जब क्रिकेटर अर्चना ने फोन पर कहा- ‘मां, आपने मेरी उड़ान देखी?’ जानें संघर्षों की ये कहानी
कई दिग्गजों ने उठाया था सवाल
बता दें कि लखनऊ की पिच पर बेहद लो स्कोरिंग मैच हुआ था, पूरे मैच में एक भी छक्का नहीं लगा था, कीवी टीम महज 99 रन बना पाई थी, जबकि भारतीय टीम भी 100 रन बनाने में आखिरी ओवर तक पहुंच गई थी। मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा था कि यह पिच टी-20 के लिए बिल्कुल भी नहीं है। वहीं इन शिकायतों के बाद लखनऊ के पिच क्यूरेंटर को हटाने की बात चल रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
45 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines