हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

World Cup 2023: अफगानिस्तान को हराकर Points Table में टीम इंडिया की छलांग, पाकिस्तान को पछाड़ा

ODI World Cup 2023: भारत ने विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान को बुरी तरह हरा दिया है। इसके साथ ही भारत प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुं चुका है।

विज्ञापन
भारत को प्वाइंट्स टेबल में मिली उछाल।

ODI World Cup 2023: भारत ने अफगानिस्तान को एकतरफा मुकाबला हरा दिया है। भारत को इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में भी काफी फायदा मिला है। भारत ने विश्व कप की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। अब भारत प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गया है। पहले स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम विराज है। भारत को विश्व कप के दोनों मैचों को एकतरफा जीत मिली है, इस कारण से भारत का नेट रन रेट काफी बेहतर हो गया है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मिली थी एकतरफा जीत

पाकिस्तान की टीम भी दोनों मैच जीत चुकी है। पाकिस्तान का भी नेट रन रेट काफी बेहतर है, इस कारण से वह प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे था, लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान को पीछे कर दिया है। आज के मैच से पहले भारत चौथे स्थान पर था, लेकिन अब भारत साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। भारत ने इस विश्व कप का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। भारत ने इस मैच को भी 41.2 ओवर में ही अपने नाम कर लिया था। वहीं, आज भी भारत सिर्फ 35 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया है। इस कारण से भारत के नेट रन रेट में काफी इजाफा हुआ है।

14 अक्टूबर को हाईवोल्टेज मैच

भारत का अगला मुकाबला हाईवोल्टेज होने वाला है। यह मैच भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को होने वाला है। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस वर्षों से इंतजार किया करते हैं। आखिरकार वह पल आ गया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। भारत एक बार फिर से पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में कभी नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम वनडे विश्व कप में भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश करेगी।

ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: भारत ने अफगानिस्तान को चटाई धूल, मुकाबले को 8 विकेट से जीता, पढ़ें पूरे मैच का लेखा-जोखा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें