ENG vs IND: अर्शदीप सिंह की होगी वापसी? दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

ENG vs IND: पहले वनडे मुकाबले में जीत के बाद अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे वनडे पर टिकी हुई हैं. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. ऐसे में इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 किस प्रकार हो सकती है आइए आपको बताते हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs IND: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ के मैदान पर खेला जाएगा. पहले वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और इस मैच में जीत हासिल करते हुए टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 इस मैच में बदली हुई नजर आ सकती है. पहले मैच में तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ चोटिल हो गए थे और उनको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में उनकी टीम अर्शदीप सिंह की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है. 

विज्ञापन

शुभमन गिल पूरी तरह से फिट

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने पहले मैच में कमाल की पारी खेली थी और टीम को जीत के करीब ले गए थे. उन्होंने पहले मैच में 75 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की पारी खेली थी. हालांकि वो अपनी इस पारी के दौरान क्रैंप के चलते काफी परेशान भी नजर आए थे. फीजियो ने मैदान पर आकर उनका इलाज भी किया लेकिन आखिरकार बल्लेबाजी को बीच में छोड़ उनको बाहर जाना पड़ा था. अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो दूसरे वनडे मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और कार्डिफ में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं. 

विज्ञापन

गुरनूर बराड़ की जगह ले सकते हैं अर्शदीप

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ भी पहले मैच में चोटिल हो गए थे, ऐसे में अब दूसरे वनडे में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में अगर वो नहीं खेलते हैं तो टीम में उनकी जगह लेने के लिए 2 तेज गेंदबाजों का विकल्प मौजूद है. अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव में से कोई एक उनकी जगह प्लेइंग 11 में उतर सकता है. अर्शदीप के पास टीम इंडिया के साथ खेलने का खासा अनुभव है तो ऐसे में मैनेजमेंट उनको मौका दे सकता है. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ