Jeet Raval Retired: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जीत रावल ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. 2016 में कीवी टीम के लिए डेब्यू करने वाले जीत का जन्म भारत में हुआ था. बाद में वह न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए और वहां से क्रिकेट खेलना शुरू किया. जीत रावल ने न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन बनाए. 2020 के बाद से उन्हें न्यूजीलैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. 6 साल तक नेशनल टीम से बाहर रहने के बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है.
जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
38 वर्षीय जीत रावल ने 2026-27 के घरेलू सीजन से पहले संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने नॉर्थर्न डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट असोसिएशन को रिटायरमेंट के बारे में बताते हुए कहा, ‘यह फैसला लेना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. मैं अभी काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं. बचपन से मेरा सपना न्यूजीलैंड के लिए खेलने का था और मैं अपने उन दिनों को काफी गर्व से देखता हूं. यह सिर्फ मेरा ही नहीं, मेरे पिता का भी सपना था. हमने मौका देखा और अपने परिवार के साथ यहां शिफ्ट हो गए, ताकि मुझे अपना सपना जीने का मौका मिले.’
कैसा रहा जीत रावल का करियर?
जीत रावल का जन्म सितंबर 1988 में गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुआ था. वह विद्यानगर स्कूल में पढ़े, जहां वह बचपन में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के साथ ओपनिंग करते थे. उन्होंने गुजरात अंडर 15 और अंडर 17 टीमों के लिए भी क्रिकेट खेला. 2004 में 16 साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में शिफ्ट हो गए.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, दो अहम खिलाड़ी चोट के कारण बाहर
जीत के पिता उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनाना चाहते थे, जिस वजह से वे न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए. उन्होंने दिसंबर 2008 में ऑकलैंड के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और तीसरे ही मैच में 256 रन ठोक दिए. 2016 में जीत को न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने का मौका मिला. पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू मैच की पहली पारी में उन्होंने 55 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया. इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया. उन्होंने 39 पारियों में 30.07 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1,143 रन बनाए. उन्होंने कीवी टीम के लिए 1 शतक और 7 अर्धशतक जड़े.
2020 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. बता दें कि जीत ने 164 फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा लिया और 37.66 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 10,432 रन बनाए. रावल ने 18 साल के अपने फर्स्ट क्लास करियर में 24 शतक और 50 अर्धशतक लगाए.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines