हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Women's T20 World Cup 2026: भारत ने नीदरलैंड को किया चारों खाने चित, स्मृति मंधाना का चला जादू

Womens T20 World Cup 2026: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का जलवा बरकरार है, क्योंकि उन्होंने इस ग्लोबल टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अगले स्टेज में पहुंचने की दावेदारी को काफी मजबूत कर लिया है.

विज्ञापन
AI Image

India Beats Netherlands by 95 Runs: लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से हराकर वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बैक टू बैक विक्ट्री हासिल की. इस जीत की हीरो स्मृति मंधाना रहीं, जिन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया. साथ ही श्री चरानी की धारदार गेंदबाजी के आगे डच बैटर्स पस्त हो गए.

मंधाना-शेफाली ने बल्ले से दिखाया दम

नीदरलैंड की कप्तान बैबेट डी लीड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, उनका ये फैसला पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ क्योंकि ‘वुमेन इन ब्लू’ ने डच बॉलर की जमकर धुनाई की. ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े. मंधाना ने 47 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रनों की शानदार पारी खेली, वर्मा ने 38 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- भारत को तगड़ा झटका, चोट के कारण T20 World Cup 2026 से बाहर होंगी ये ‘मैच विनर’?

विज्ञापन

नीदरलैंड को 210 रनों का टारगेट

इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने 19, ऋचा घोष ने 20, यास्टिका भाटिया ने 3, हरमनप्रीत कौर ने 12 और दीप्ति शर्मा ने 10 रन का योगदान दिया और टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 209/5 तक पहुंचा दिया. डच टीम की तरफ से कैरोलीन डी लैंग ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि आइरिस ज़विलिंग, हीथर सीजर्स और मायर्थे वैन डेन राड ने एक-एक विकेट झटके.

पस्त हुई डच टीम

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम की तरफ से हीथर सीजर्स और फेबे मोल्केनबोएर आईं, जिन्होंने क्रमश: 21 और 15 रन को योदान दिया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं कप्तान बैबेट डी लीड ने 28 रन बनाए, उनके साथ स्टेरे कालिस ने 18 रन जोड़े. हालांकि फिर कोई भी बैटर दहाई अंक का स्कोर नहीं बना पाईं और पूरी टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई.

विज्ञापन

श्री चरानी की धारदार गेंदबाजी

भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए श्री चरानी ने कहर ढा दिया, उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 4.75 की इकॉनमी रेट से 19 देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. शेफाली वर्मा ने 3 विकेट हासिल किए, इसके अलावा नंदिनी शर्मा 2 और दीप्ति शर्मा को 1 विकेट मिले. आखिरी में स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola