World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। 12 जुलाई से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इसके बाद वनडे और टी20 सीरीज भी होगी। टीम इंडिया वेस्टइंडीज में करीब 1 महीने तक क्रिकेट खेलेगी। इसके बाद उसे वनडे विश्वकप 2023 की मेजबानी करनी है। वनडे वर्ल्ड कप के बाद भी भारतीय टीम बिजी रहने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विश्वकप के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। हालांकि आईसीसी की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है।
नवंबर-दिसंबर में हो सकती है टी20 सीरीज
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की यह सीरीज वर्ल्ड कप के बाद नवंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर दिसंबर के पहले खत्म हो जाएगी। इस सीरीज के मद्देनजर माना जा रहा है कि वनडे विश्वकप के बाद ऑस्ट्रेलिया भारत में ही रहेगी। टी20 सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि भारत-ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं।
टीम इंडिया इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से भी भिडे़गी
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड से भी भिड़ना है। जनवरी-फरवरी साल 2025 में इंग्लैंड को भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आना है। जबकि इसी साल के अंत में टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ दो और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट भी खेलेगी।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines