हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बैक टू बैक मैचों में शानदार प्रदर्शन करके छाए ऋतुराज गायकवाड़, इंग्लैंड दौरे के लिए ठोका अपना दावा

India A: टीम इंडिया के लिए शतक जड़ने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम से बाहर हो गए. जिसके बाद घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा. हालांकि उसके बाद आईपीएल 2026 में उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया. अब गायकवाड़ ने एक बार फिर से फॉर्म में वापसी कर ली है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

India A: इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज में श्रीलंका ए के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद दूसरा मुकाबले में अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलने उतरी है. जहां पर अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले मुकाबले में इंडिया की जीत के हीरो रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने अब अफगानिस्तान ए के खिलाफ भी कमाल का प्रदर्शन किया है. इसी के साथ ऋतुराज ने इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपना दावा मजबूत कर दिया है. 

ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली एक और शानदार पारी 

श्रीलंका ए के खिलाफ मुश्किल विकेट पर इंडिया ए के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी. जिसके कारण ही 8 रनों की जीत के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. अफगानिस्तान ए के खिलाफ 88 रनों पर इंडिया ए की टीम ने दूसरा विकेट गंवाया. जिसके बाद गायकवाड़ मैदान पर उतरे. इस मुकाबले में भी ऋतुराज गायकवाड़ ने 80 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके जड़े. गायकवाड़ ने बीच के ओवरों में टीम की पारी को संभाला. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 49 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 349 रन बनाए. गायकवाड़ बैक टू बैक रन बनाकर खुद को साबित कर रहे हैं. ऐसे में उनकी जल्द ही दोबारा वापसी कर सकते हैं.  

ये भी पढ़ें: कहां देख पाएंगे IND vs ZIM के बीच होने वाली टी-20 सीरीज? वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर मिल सकती है जगह 

मौजूदा समय में विराट कोहली चोटिल हैं. अगर कोहली इंग्लैंड दौरे तक फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. गायकवाड़ फिलहाल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की रेस में नजर आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें बीसीसीआई वनडे सीरीज के दौरान खेलने का मौका देना चाहेगी. गायकवाड़ का रिकॉर्ड 50 ओवर के क्रिकेट में विराट कोहली से भी बेहतर नजर आ रहे हैं. ऐसे में बीसीसीआई इस खिलाड़ी को लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर नहीं रखना चाहेगी. इंटरनेशनल क्रिकेट में भी गायकवाड़ का प्रदर्शन अच्छा रहा है. 

ये भी पढ़ें: 0 रन पर गिरे 3 विकेट! बांग्लादेश के सामने ऑस्ट्रेलिया का हुआ बुरा हाल, बना शर्मनाक रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola