IND vs ENG: 'बुरा दौर...' भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर BCCI ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

इंग्लैंड में भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन जारी है. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया की हवा निकल गई थी. ऐसे में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन पर बीसीसीआई ने बड़ा बयान दिया है.

Cricket News - 2026-07-10T192735.299
1 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा. भारत ने लगातार तीन मैच गंवाए और इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली. पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने अब चुप्पी तोड़ी है. Photo Source:X

विज्ञापन

बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी

बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी2 / 6

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ने शुक्रवार को एडिनबर्ग में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के दौरान पीटीआई से बात की, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन का जिक्र भी किया. सैकिया का मानना है कि ये खराब दौर है. Photo Source: X

विज्ञापन

खराब पर प्रदर्शन पर बीससीआई का बयान

खराब पर प्रदर्शन पर बीससीआई का बयान3 / 6

उन्होंने कहा "बीसीसीआई वर्तमान में भारतीय टी20 टीम के प्रदर्शन पर नजर रख रही है, जो इंग्लैंड के खिलाफ चल रही श्रृंखला में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है."हालांकि, यह कोई असामान्य बात नहीं है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा हो सकता है. हम इसे सिर्फ एक खराब दौर मानते हैं." Photo Source: X

होने वाली है बड़ी बैठक

होने वाली है बड़ी बैठक4 / 6

उन्होंने आगे कहा "19 जुलाई को वनडे सीरीज खत्म होने और टीम के वापस आने के बाद, हम टीम के मुख्य सदस्यों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे और इंग्लैंड में हुई गलतियों पर चर्चा करेंगे. पूरी तरह से टीम के प्रदर्शन और कमियों को दूर करने के लिए किए जा सकने वाले उपायों पर केंद्रित होगी. इसके अलावा किसी और बात पर चर्चा नहीं की जाएगी." Photo Source: X

विज्ञापन

गंभीर काल में टीम इंडिया को देखना पड़ा खराब दिन

गंभीर काल में टीम इंडिया को देखना पड़ा खराब दिन5 / 6

गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में टीम इंडिया को कई शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. साल 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को घर पर 3-0 से सीरीज हराई थी. इसके बाद हाल ही में आयरलैंड ने भारत को 2 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज में 2-0 से हराया. Photo Source: X

अजीत अगरकर भी होंगे शामिल

अजीत अगरकर भी होंगे शामिल6 / 6

माना जा रहा है कि बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर शामिल होंगे. हालांकि अय्यर इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं. ये अभी साफ नहीं है. भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन