हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया ए की टीम का ऐलान, देवदत्त पडिक्कल को मिली कप्तानी

India A: भारतीय टेस्ट टीम को मजबूत करने के लिए बीसीसीआई इंडिया ए को ज्यादा से ज्यादा सीरीज खिला जा रही है. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मल्टी-डे मैच खेलने वाली है. जिसके लिए अब टीम का ऐलान हो गया है. देवदत्त पडिक्कल को अब कप्तानी मिली है.

विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया ए की टेस्ट टीम का हुआ ऐलान (Pic Credit- AI Generated)

India A: सितंबर 22 से पुडुचेरी में इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 2 मल्टी डे मैच की सीरीज होने वाली है. जिसके बाद इंडिया ए की टीम 3 वनडे मुकाबले भी खेलेगी. इन दोनों ही सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो गया है. टेस्ट टीम पर नजर डाले तो इसमें कई हैरान करने वाले नाम नजर आ रहे हैं. चयनकर्ताओं ने सभी को हैरान करते हुए उभरते हुए स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को कप्तान बनाया है. वहीं टेस्ट टीम में वापसी का प्रयास कर रहे साई सुदर्शन को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

देवदत्त पडिक्कल को मिली कप्तानी 

पहला मुकाबला 22 सितंबर से खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 29 सितंबर से पुडुचेरी में ही खेला जाएगा. इस टीम टीम इंडिया की 2 और टीमें खेल रही होंगी. टी-20 टीम एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रही होगी. वहीं वनडे टीम का सामना घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज से होगा. जिसके कारण ही कई बड़े नाम इस सीरीज का हिस्सा नहीं होने वाले हैं. हालांकि टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे देवदत्त पडिक्कल कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं साई सुदर्शन इस सीरीज के बाद ही इंजरी के बाद धमाकेदार वापसी करेंगे.

श्रीलंका ए के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस सीरीज में दोबारा मौका मिला है. इसके अलावा दलीप ट्रॉफी 2026 में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी भारतीय चयनकर्ताओं ने इस टीम में चांस दिया है. हालांकि इस सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा नजरें तनुष कोटियन पर भी होने वाली है. टीम इंडिया फिलहाल रविचंद्रन अश्विन का रिप्लेसमेंट तलाश रही है. ऐसे में तनुष अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं. इसके अलावा टीम में अंशुल कंबोज और शेख रशीद भी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

इंडिया ए मल्टी-डे स्क्वाड 

अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भूटे, वी वैशाख (फिटनेस क्लीयरेंस के भरोसे) 

वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम 

प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (फिटनेस क्लीयरेंस के भरोसे), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

इस सीरीज का पूरा शेड्यूल

नंबरदिनडेटडेटमैचवेन्यू
1मंगलवार22-Sep-2625-Sep-26पहला मल्टी-डे मैचपुडुचेरी
2
मंगलवार
29-Sep-2602-Oct-26पहला मल्टी-डे मैचपुडुचेरी
3
मंगलवार
06-Oct-26पहला वनडेपुडुचेरी
4शुक्रवार09-Oct-26दूसरा वनडेपुडुचेरी
5रविवार11-Oct-26तीसरा वनडे पुडुचेरी

ये भी पढ़ें: जो रूट ने एक साथ तोड़ दिया दो दिग्गजों का रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ छूट गए पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola