Team India: इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए के साथ ट्राई सीरीज में तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर श्रीलंका ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया को इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत नहीं मिली. आईपीएल 2026 से फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की, लेकिन एक बार फिर से वो बड़ी पारी नहीं खेल सके. जिसके कारण ही टीम इंडिया में डेब्यू से पहले उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहा है.
वैभव सूर्यवंशी की फॉर्म पर उठा सवाल
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करके वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप सहित 5 बड़े अवार्ड जीते थे. जिसके कारण ही उन्हें इंडिया ए की टीम में मौका मिला है. जहां पर उन्होंने अब तक निराश किया है. इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज में वैभव ने 3 पारियां अब तक खेली है. वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 12 गेंदों में 14 रन बनाए थे. वहीं अफगानिस्तान ए के खिलाफ उन्होंने कमबैक करने का प्रयास किया और 22 गेंदों में 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसके बाद फैंस और टीम मैनेजमेंट को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी. हालांकि श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए. जिसके कारण ही वो अब सवालों के घेरे में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
सूर्यवंशी को जल्द करना होगा धमाकेदार कमबैक
सीजन 19 के खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने 3 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 79 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी इस दौरे के बाद टीम इंडिया के साथ आयरलैंड दौरे पर जाने वाला है. जहां पर उनके इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर चर्चा हो रही है. हालांकि अगर वैभव सूर्यवंशी ने अगले मुकाबले में अफगानिस्तान ए के खिलाफ रन नहीं बनाया, तो उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल हो जाएगा. सूर्यवंशी की आक्रामकता ही फिलहाल उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को हराकर महिला T20 वर्ल्ड कप के पॉइंट्स टेबल में इस नंबर पर पहुंची टीम इंडिया, इन 2 टीमों की बढ़ी मुश्किलें
संबंधित खबरें
शिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
27 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines