Sairaj Bahutale Comments On Dambula Incident: दांबुला में ट्राई-नेशन ए सीरीज में श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए की हार के बाद, यंग बैटर वैभव सूर्यवंशी से जुड़े विवाद पर इंडिया-ए के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने अपनी बात कही है. ये घटना एक रोमांचक मैच के बाद हुई, जिसका फैसला सुपरओवर में हुआ. इस मुक़ाबले में इंडिया-ए को हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर सस्पेंस पैदा हो गया. हालांकि, मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हुई बहस उस शाम की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई.

हलाम्बेज ने वैभव

रिपोर्ट्स के मुताबिक,अपनी जीत के बाद श्रीलंका-ए के क्रिकेटर विशन हलाम्बेज ने वैभव सूर्यवंशी से कथित तौर पर कहा, 'मैच खत्म हो गया है… अब तुम घर जाओ.' इस कमेंट से सूर्यवंशी नाराज हो गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई, जिसके बाद वो फिजिकली भी आमने-सामने आ गए. टीम के साथियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और हालात को और बिगड़ने से रोका.

यह भी पढ़ें- जिस खिलाड़ी से मैदान पर भिड़े थे वैभव सूर्यवंशी, सोशल मीडिया पर ब्लॉक हुआ उसका अकाउंट!

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

इस मामले पर बात करते हुए साईराज बहुतुले ने लोगों से अपील की कि वो पूरी बात जाने बिना किसी नतीजे पर न पहुंचें. 'ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, लेकिन हमें नहीं पता कि ये कैसे शुरू हुई. जैसा कि मैं वैभव को जानता हूं, वो बहुत शांत स्वभाव का लड़का है.' उन्होंने ने आगे कहा कि सूर्यवंशी अभी सीख रहे हैं, भारत को रिप्रेजेंट करते हुए उन पर बड़ी जिम्मेदारी है, और फ्यूचर में ऐसी घटना को दोहराने की संभावना कम है.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी की भिड़ंत पर हरकत में आई BCCI, जारी किया ऐसा फरमान

'श्रीलंकाई खिलाड़ियों को बिहेव करना सिखाएं'

भारत के पूर्व स्पिनर ने कहा कि इस मुद्दे पर युवा खिलाड़ी से बात की जाएगी और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मैदान पर सही बिहेवियर मेंटेन रखना चाहिए. 'ये दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन मुझे यकीन है कि वहां अनुभवी कोच हैं जो उसे चीजें समझाएंगे. मुझे लगता है कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी सिखाया जाना चाहिए कि कैसे बिहेव करना चाहिए, और यही बात हमारे लिए भी लागू होती है.'