Team India: इंडिया ए की टीम 2 मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है. पहला मुकाबला गॉल में 25 जून से खेला जाने वाला है. जहां पर इंडिया ए की टीम पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. इस मुकाबले में इंडिया ए की प्लेइंग 11 में कुछ चौंकाने वाले नाम नजर आ रहे हैं. पिछले अनाधिकारिक टेस्ट मैच से अब देखे तो इंडिया ए की टीम में 7 बड़े बदलाव हो सकते हैं. जिसके कारण ही स्टार खिलाड़ियों को भी बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है.  

इंडिया ए की टीम में बड़ा बदलाव होना तय 

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अक्टूबर 30 से 2 नवंबर के बीच इंडिया ए की टीम ने अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला था. जहां पर टेस्ट टीम के कई सुपरस्टार खेले थे. उस टीम में ऋषभ पंत, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव भी खेले थे. वहीं इस बार ऐसा नहीं है, इस टीम में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका मिला है. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को कप्तानी सौंपी गई है. वहीं देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन जैसे नाम भी श्रीलंका ए के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि इस दौरान सभी की नजरें आकिब नबी, अंशुल कंबोज और गूरनूर बरार की तिकड़ी पर रहने वाली है. इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज को मुख्य टीम में सीधी एंट्री मिल सकती है. 

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए की प्लेइंग 11 

केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, आकाश दीप, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा ‘भारत का बेटा’! जानें कौन हैं राजस्थान में जन्मे जय मूंदरा

श्रीलंका के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11  

एन. जगदीशन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान एवं विकेटकीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, गुरनूर बरार, अंशुल कंबोज, आकिब नबी. 

ये भी पढ़ें: जुलाई में कितने मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? इन 2 टीमों के खिलाफ होगी अग्निपरीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल