हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अफगानिस्तान A के खिलाफ फ्लॉप हुए ऋतुराज गायकवाड़, फिर भी बड़े खिताब के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Inning: ऋतुराज गायकवाड़ का इंडिया A के लिए प्रदर्शन काफी शानदार रहा है लेकिन अफगानिस्तान A के खिलाफ मैच में वो बड़ी पारी नहीं है सके. इसके बावजूद ऋतुराज ने खास खिताब के लिए दावा ठोक दिया है.

विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ नहीं खेल पाए बड़ी पारी (Image: AI Generated)

Ruturaj Gaikwad Inning: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. इंडिया A के लिए वो इस टूर्नामेंट में सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं. अफगानिस्तान A के खिलाफ दांबुला में खेले जा रहे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ फ्लॉप रहे. उन्हें इस महत्वपूर्ण मैच में शानदार शुरुआत मिली और उन्होंने कुछ बढ़िया शॉट्स भी खेले. हालांकि, गायकवाड़ अपनी इस पारी को बड़ा नहीं बना पाए और जल्दी पवेलियन लौट गए. फ्लॉप रहने के बावजूद ऋतुराज ने बड़ा खिताब जीतने की दावेदारी ठोकी.

AFG A के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ फ्लॉप

अफगानिस्तान A के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की शुरुआत अच्छी रही. उन्होंने कुछ चौके जड़े और वो क्रीज पर सेट हो गए थे. पारी के 18वें ओवर में अब्दुल्लाह अहमदजाई की गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में ऋतुराज ने विकेटकीपर मोहम्मद इशाक को कैच थमा दिया. इसी के चलते ऋतुराज की 31 गेंदों में 30 रन की पारी का अंत हो गया. उन्होंने इस इनिंग में कुल 4 चौके जड़े थे. वो अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ा नहीं बना पाए. कई लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि ऋतुराज के बल्ले से ऐज नहीं लगा था.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

विज्ञापन

गायकवाड़ ने ठोकी खिताब के लिए दावेदारी

अफगानिस्तान के खिलाफ मात्र 30 रन बनाने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ ने बड़े खिताब के लिए दावेदारी ठोक दी है. CSK के कप्तान ने ट्राई नेशन सीरीज में 4 मैच खेलते हुए 234 रन बनाए हैं. वो इस श्रृंखला में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

ऋतुराज ने 30 रन बनाते ही सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. दूसरे स्थान पर श्रीलंका के सदीरा समारविक्रमा हैं, जिन्होंने अब तक 199 रन बनाए हैं. अगर अगले दो मैचों में सदीरा फेल हो जाते हैं, तो ऋतुराज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का खिताब जीत सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया भारतीय फैंस को निराश, AFG के खिलाफ मिली इस बड़ी गलती की सजा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola