हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND W vs ZIM W: कब, कहां और कैसे देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

IND W vs ZIM W LIVE Streaming: भारतीय महिला टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है. दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 28 अक्टूबर यानी आज खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि इस मैच को कब और कहां लाइव देखा जा सकता है.

विज्ञापन
भारतीय महिला टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है (Image: Instagram/Indiancricketteam)

IND W vs ZIM W LIVE Streaming: भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का अंतिम मैच होने वाला है. टीम इंडिया ने T20I श्रृंखला में 3-0 से जीत दर्ज की और वनडे सीरीज में भी भारत 2-0 से आगे है. भारतीय महिला टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है, लेकिन अभी भी उनका काम खत्म नहीं हुआ है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम इंडिया तीसरा मैच जीतकर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. इसी वजह से मैच रोमांचक रहने की पूरी उम्मीद है. आइए इस मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

कब और कहां खेला जाएगा IND W vs ZIM W मैच?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीसरा ODI मैच 28 अक्टूबर यानी आज वडोदरा में खेला जाएगा. कोटांबी में स्थित बीसीए स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.

कितने बजे शुरू होगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान 1:30 बजे मैदान पर आएंगी.

विज्ञापन

किस चैनल पर देख पाएंगे IND W vs ZIM W मैच?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीसरा ODI मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव आएगा. इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप पर भी मैच का प्रसारण होगा. इंग्लिश, हिंदी और अन्य भाषाओं में मैच की कमेंट्री उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: तीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव, ईशान की होगी वापसी?

विज्ञापन

कैसा रहा है अब तक टीम इंडिया का प्रदर्शन?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला WODI मैच 23 अक्टूबर को खेला गया था. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए थे. जिम्बाब्वे के लिए बिलव्ड बीजा ने 62 रनों की शानदार पारी खेली थी, वहीं भारत के लिए क्रान्ति गौड़ ने 3 विकेट, श्री चरणी ने 4 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट झटके थे. भारतीय महिला टीम के सामने 198 रनों का लक्ष्य था और उन्होंने 27.1 ओवर में 9 विकेट शेष रहते हुए जीत दर्ज कर ली. भारत के लिए प्रतिका रावल ने शतक जड़ा, वहीं शेफाली वर्मा ने 64 रन बनाए.

दूसरा वनडे मैच 25 अक्टूबर को वडोदरा में ही खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 6 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए. भारत के लिए हरमनप्रीत कौर ने 126 रन, दीप्ति शर्मा ने 106 रन और प्रतिका रावल ने 61 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से नॉमवेलो सिबांदा ने सबसे अधिक 2 विकेट झटके. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 207 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए वैष्णवी शर्मा ने 4 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट चटकाए. टीम इंडिया ने दूसरा मुकाबला 121 रनों से जीता. अब तीसरे मैच में भी भारत से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- कितने बजे शुरू होगा WPL 2027 का ऑक्शन? जानें टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी छोटी-बड़ी हर जानकारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola