IND W vs SL W: तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला गया. जहां पर चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसका फायदा उठाकर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने 20 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ 191 रन ही बना सकी और मुकाबला 30 रनों से हार गई. टीम इंडिया को लगातार चौथे मुकाबले में जीत मिली.
भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया तहलका
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों में 171.74 की स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जड़ा. वहीं सुपरस्टार स्मृति मंधाना ने भी 48 गेंदों में 80 रन बनाए हैं. जिसमें मंधाना ने 11 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल है. जिसके कारण ही भारत ने 20 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए हैं. श्रीलंका के लिए मालशा शेहानी ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की और 1 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें:IND W vs SL W: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुई मैच से बाहर
टीम इंडिया को मिली लगातार चौथी जीत
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू ने 37 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. वहीं हसिनी परेरा ने भी 20 गेंदों में 33 रन बनाए. दोनों सलामी बल्लेबाजों के बाद कोई भी आक्रामक अंदाज में बड़ी पारी नहीं खेल सका. इमेशा दुलानी ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में सिर्फ 29 रन ही बनाए. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट 191 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए अरुंधती रेड्डी और वैष्णवी शर्मा 2-2 विकेट अपने नाम किए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने लगातार चौथा मुकाबला अपने नाम किया. वनडे वर्ल्ड कप 2025 के बाद अब टी20 में भारतीय महिला खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की टीम ने 4 धुरंधरों को किया बाहर, टी20 वर्ल्ड कप से पहले किए चौंकाने वाले फैसले
संबंधित खबरें
संजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
12 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
45 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
50 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines