Amanjot Kaur Records: 30 सितंबर से महिला वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया है. उद्घाटन मैच में भारत ने जीत के साथ शानदार आगाज किया. गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 269 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 270 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका 211 रनों पर सिमट गई और 59 रनों से मैच हार गई. डीएलएस मेथड के जरिए इस मैच का नतीजा निकला.
टीम इंडिया को 269 रनों तक पहुंचने में युवा ऑलराउंडर अमनजोत कौर का अहम योगदान रहा. उन्होंने नंबर-8 पर आकर 56 गेंदों में 57 रन ठोके. इस पारी में 5 चौके और 1 छक्का था. इस पारी के दम पर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, हालांकि वो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं.
मुकाबले में टीम इंडिया ने 124 रनों पर अपने टॉप 6 विकेट खो दिए थे. शुरुआती झटकों के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई थी. मंधाना मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गईं, वहीं जेमिमा, हरलीन और कप्तान हरमनप्रीत भी जल्दी पवेलियन लौट गईं थीं. 100 रन से पहले 4 विकेट खोने के बाद हालात बिगड़ते दिख रहे थे, ऐसे समय पर दीप्ति शर्मा (53 रन) और अमनजोत ने मिलकर पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी की.
अमनजोत कौर ने किया बड़ा कमाल
अमनजोत ने 56 बॉल पर 57 रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया. वो महिला वर्ल्ड कप में भारत की सरजमीं पर नंबर-8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए पचास से ज्यादा रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं. इससे पहले पूजा वस्त्राकर ने 2022 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 67 रन बनाए थे, लेकिन वह मैच न्यूजीलैंड के माउंट माउंगनुई में हुआ था.
वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूंकी अमनजोत कौर
अमनजोत कौर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं. क्लो ट्रायोन आज भी वनडे क्रिकेट में 8वें नंबर पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी है. उन्होंने 8वें नंबर पर खेलते हुए 51 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्के की मदद से 74 रन बनाए किए थे. अमनजोत ट्रायोन का रिकॉर्ड तोड़ने से 17 रन दूर रह गईं, अगर वो 17 रन बना लेती हैं तो गुहावटी में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनता.
कारपेंटर पिता ने ही बनाया था पहला बल्ला
दिलचस्प बात यह है कि अमनजोत की क्रिकेट जर्नी भी बेहद प्रेरणादायक है. मोहाली में जन्मीं अमनजोत के पिता भूपिंदर सिंह कारपेंटर हैं और उनका पहला बल्ला भी उनके पिता ने बनाया था, हालांकि शुरुआत में पिता उनकी क्रिकेट में दिलचस्पी से खुश नहीं थे, मगर दादी के प्रोत्साहन और अपनी मेहनत की बदौलत अमनजोत यहां तक पहुंचीं. बचपन में वे लड़कों के साथ फुटबॉल, हॉकी और हैंडबॉल भी खेला करती थीं. कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने टीम इंडिया तक का सफर तय किया है.
अमनजोत कौर का क्रिकेट करियर
अमनजोत कौर अब तक 10 वनडे में 155 र बना चुकी हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का हाई स्कोर किया. उनके नाम टी 20 के 16 मैचों में 164 रन दर्ज हैं. वनडे में गेंद से वो 14 जबकि टी20 में 7 विकेट ले चुकी हैं. 25 साल की इस बैटिंग ऑलराउंडर को टेस्ट में इस खिलाड़ी को अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: मयंक मिश्रा फिर बने बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली, देहरादून वॉरियर्स को जीत दिलाने में निभाई अहम भूमिका
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines