ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर टीम इंडिया के सिलेक्शन पर आए 5 बड़े अपडेट, हार्दिक होंगे बाहर, अय्यर की होगी वापसी

Team India IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम के सिलेक्शन को लेकर पांच बड़े अपडेट आए हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा की लंबे समय बाद मैदान पर वापसी तय मानी जा रही है. वहीं, श्रेयस अय्यर भी कंगारू सरजमीं पर रंग जमाते हुए दिख सकते हैं.

Virat Kohli

Team India AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर पांच बड़े अपडेट सामने आए हैं. एशिया कप 2025 के फाइनल को मिस करने वाले हार्दिक पांड्या इस दौरे से बाहर रह सकते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली का कमबैक एकदिवसीय सीरीज में तय माना जा रहा है. यह दोनों खिलाड़ी आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेले थे.

श्रेयस अय्यर को वनडे टीम में जगह मिलने के पूरे आसार हैं. वहीं, शिवम दुबे को भी 50 ओवर के फॉर्मेट में आजमाया जा सकता है. संजू सैमसन को भी एकदिवसीय टीम में जगह मिल सकती है. वहीं, टी-20 सीरीज के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया जा सकता है. इसके साथ ही वॉशिंगटन सुंदर को भई मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होना है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 और आखिरी वनडे 25 अक्टूबर को खेला जाना है. वहीं, टी-20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से होनी है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ