---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका ने भारत को तीसरे टी20 में रौंदा, खत्म हुई 2 साल की अजेय स्ट्रीक

IND W vs SA W: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के दौरे पर लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए ये एक करारा झटका है. इस हार के साथ टीम इंडिया ने सीरीज तो गंवाई ही साथ ही 2 साल की अजेय स्ट्रीक भी खत्म कर ली. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

IND W vs SA W: साल 2025 में वनडे विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. टीम ने अभी तक इस दौरे पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में शर्मनाक प्रदर्शन किया है. साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को लगातार तीसरे टी20 मुकाबले में रौंद कर सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. जोहानिसबर्ग में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वोल्वाड्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और इस मैच में टीम को 21 गेंद रहते ही जीत तक पहुंचा दिया.

खत्म हुई सीरीज जीत की स्ट्रीक

टीम इंडिया को इस दौरे पर लगातार 3 मैचों में हार मिली है. टीम को पहले मैच में 6 विकेट से हार मिली, दूसरे मैच में 8 विकेट तो वहीं तीसरे मैच में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए ये हार टेंशन बढ़ाने वाली है क्योंकि इस साल टी20 विश्व कप भी होना है.

---विज्ञापन---

साउथ अफ्रीका की इस सीरीज जीत के साथ ही ये भी साफ हो गया कि अब टीम इंडिया की बाइलेटरल सीरीज में 2 साल की विनिंग स्ट्रीक भी खत्म हो गई है. आखिरी बार महिला भारतीय टीम साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से सीरीज हारी थी. इसके बाद से लगातार टीम जीत हासिल करते हुए आ रही थी, जो कि सिलसिला अब थम चुका है. 

खराब गेंदबाजी से मिली तीसरे मैच में हार

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बोर्ड पर 20 ओवरों में 192 रनों का लक्ष्य रखा. टीम के लिए शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी अर्धशतक जड़े. शेफाली ने 46 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली तो वहीं कप्तान ने भी 38 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए. इसके बाद साउथ अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरी कप्तान लौरा वोल्वाड्ट और सुने लुस की जोड़ी ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 92 गेंदों में 183 रन जोड़े. भारत के लिए श्रेयंका पाटिल को केवल विकेट हासिल हुआ. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IPL 2026: 30 लाख में बिके गेंदबाज ने पर्पल कैप की रेस को बनाया रोमांचक, CSK का स्टार गेंदबाज की छीनी बादशाहत

First published on: Apr 23, 2026 10:14 AM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola