IPL 2026: 30 लाख में बिके गेंदबाज ने पर्पल कैप की रेस को बनाया रोमांचक, CSK के स्टार गेंदबाज की छीनी बादशाहत

IPL 2026: आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस भी अब मजेदार हो गई है. जहां पर युवा गेंदबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले के बाद सिर्फ 30 लाख में बिके गेंदबाज ने पर्पल कैप की रेस में टॉप पर कब्जा जमा लिया है.

Lucknow Super Giants
1 / 6
Lucknow Super Giants

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला खेला गया. जहां पर गेंदबाजों के लिए मददगार पिच देखने को मिली. जिसके कारण ही बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले के बाद 2 गेंदबाज पर्पल कैप की रेस में आ गए हैं. वहीं लखनऊ के युवा गेंदबाज ने सीएसके के स्टार की बादशाहत छीन ली है.

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव2 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव अब पर्पल कैप की रेस में टॉप पर आ गए हैं. ऑक्शन में सिर्फ 30 लाख में बिके प्रिंस यादव ने 7 मैचों में 16.77 की औसत से 13 विकेट हासिल कर लिए हैं.

विज्ञापन

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज 3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज अब दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं. कंबोज ने 6 मैचों में 16.23 की औसत से 13 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है. हालांकि कंबोज ने अभी 1 मैच कम खेला है.  

ईशान मलिंगा

ईशान मलिंगा 4 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा तीसरे पायदान पर बने हुए हैं. मलिंगा ने 7 मैचों में 18.08 की औसत से 12 विकेट हासिल किया है. मलिंगा धीरे-धीरे इस रेस में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा  5 / 6

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी इस में बने हुए हैं. पिछले सीजन के पर्पल कैप विनर कृष्णा ने 6 मैचों में 19.83 की औसत से 12 विकेट हासिल किया है. कृष्णा अंत के ओवरों में प्रभावी नजर आ रहे हैं.

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर6 / 6

राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अब 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं. जोफ्रा आर्चर ने 7 मैचों में 18.09 की औसत से 11 विकेट अब तक चटकाए हैं. आर्चर पारी की शुरुआत में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन