किसी की आंख में आंसू में है, तो कोई खुशी से झूम रहा है. इस जीत के लिए टीम इंडिया ने कई साल इंतजार किया था और 2017 में फाइनल में ही टीम इंडिया का सपना चकनाचूर हुआ था. मगर डीवाई पाटिल स्टेडियम पर टीम इंडिया ने इतिहास रच डाला है.
जो सालों-साल नहीं हो सका था वो हरमनप्रीत एंड कंपनी ने आज कर दिखाया है। टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. साउथ अफ्रीका को भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में 52 रनों से हरा दिया है.
---विज्ञापन---
44 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 232 रन लग चुके हैं. अगले 6 ओवरों में जीत के लिए प्रोटियाज टीम को 67 रनों की दरकार है.
दीप्ति शर्मा ने साउथ अफ्रीका को आठवां झटका दे दिया है. अब टीम इंडिया का पहली बार चैंपियन बनना तय सा लग रहा है. क्लो ट्राईओन 9 रन बनाकर आउट हो गई हैं.
---विज्ञापन---
टीम इंडिया के हाथ सबसे बड़ा विकेट लग गया है. लौरा वोल्वार्ट की 101 रनों की पारी का अंत दीप्ति शर्मा ने कर दिया है. भारतीय टीम ने अब चैंपियन बनने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.
लौरा वोल्वार्ट ने अपना शतक पूरा कर लिया है. सेमीफाइनल के बाद फाइनल में भी शतक लगाने वाली लौरा महज दूसरी महिला खिलाड़ी हैं. कमाल की पारी मगर उनके लिहाज से अभी काम अधूरा है.
---विज्ञापन---
डर्कसेन को दीप्ति शर्मा ने क्लीन बोल्ड कर दिया है. यह बड़ा विकेट है और सही समय पर टीम इंडिया के हाथ लगा है. साउथ अफ्रीका ने अपना छठा विकेट 209 के स्कोर पर गंवा दिया है. भारतीय टीम ने एक बार फिर जोरदार कमबैक किया है.
डर्कसेन और लौरा वोल्वार्ट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है. यह मैच अब बेहद रोमांचक हो चला है. लौरा 94 पर पहुंच गई हैं और उनका साथ डर्कसेन 34 रन बनाकर दे रही हैं.
---विज्ञापन---
साउथ अफ्रीका को अब अगली 84 गेंदों में जीत के लिए 113 रनों की दरकार है. टीम इंडिया के लिए दिक्कत की बात यही है कि लौरा अभी भी क्रीज पर खड़ी हुई हैं. एनेरी डर्कसेन भी 25 रन बनाकर क्रीज पर सेट हो चुकी हैं.
175 पहुंच गया है अब साउथ अफ्रीका का स्कोर. अगले 17 ओवर में जीत के लिए टीम को 124 रनों की दरकार है. टीम इंडिया के लिहाज से बुरी खबर यह है कि लौरा वोल्वार्ट अभी भी क्रीज पर खड़ी हुई हैं और 81 रन बना चुकी हैं.
---विज्ञापन---
दीप्ति शर्मा ने सिनालो जाफ्ता को 16 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. अब साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. भारतीय टीम ने मैच पर शिकंजा कस लिया है.
29 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 146 रन लग चुके हैं. कप्तान लौरा 73 पर पहुंच गई हैं और उनका साथ जाफ्ता 15 रन बनाकर उनका साथ निभा रही हैं.
---विज्ञापन---
बल्ले के बाद शेफाली वर्मा फाइनल मैच में टीम इंडिया के लिए गेंद से कमाल करके दिखा रही हैं. एक और विकेट शेफाली की झोली में आ गया है और इस बार मारिजाने कैप पवेलियन लौटी हैं. कैप सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुई हैं और यह विकेट बहुत बड़ा है.
सुने लुस को शेफाली वर्मा ने पवेलियन की राह दिखा दी है. कप्तान हरमनप्रीत कौर का मास्टर प्लान टीम इंडिया के लिए काम कर गया है. लुस 25 रन बनाकर आउट हो गई हैं.
---विज्ञापन---
19 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 109 रन लग गए हैं. लौरा वोल्वार्ट 60 पर पहुंच गई हैं और टीम इंडिया की बॉलर्स के लिए बड़ा सिरदर्द बनी हुई हैं. सुने लुस ने भई 21 रन जड़ दिए हैं.
लौरा वोल्वार्ट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. सेमीफाइनल के बाद एक और कमाल की पारी. लौरा अगर यहां से लंबा खेल गईं, तो टीम इंडिया के लिए दिक्कतें बढ़ना तय मानिए.
---विज्ञापन---
15 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 78 रन लग चुके हैं. लौरा क्रीज पर पूरी तरह से सेट हो चुकी हैं और 43 रन बनाकर खेल रही हैं. प्रोटियाज टीम की कप्तान का विकेट टीम इंडिया के लिहाज से अभी बेहद जरूरी है.
साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लग गया है. ऐनी बॉश बिना खाता खोले पवेलियन की ओर चल पड़ी हैं. श्री चरणी ने दिलाई है भारतीय टीम को दूसरी सफलता.
---विज्ञापन---
साउथ अफ्रीका को पहला झटका लग गया है. ब्रिट्स को अमनजोत कौर ने डायरेक्ट थ्रो मारते हुए रनआउट कर दिया है. यह बड़ा विकेट है और सही समय पर आया है.
लौरा वौल्वार्ट और ब्रिट्स ने अब गेयर बदलना शुरू कर दिया है. साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 51 रन लग चुके हैं. ब्रिट्स 23 और वौल्वार्ट 24 रन बनाकर खेल रही हैं.
---विज्ञापन---
IND W vs SA W Women World Cup 2025 Final Highlights: टीम इंडिया ने सालों का इंतजार आखिरकार खत्म कर दिया है. फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार चैंपियन बन गई है. टीम इंडिया से मिले 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 246 रन बनाकर ढेर हो गई.
---विज्ञापन---
गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने कहर बरपाते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डाले. बल्लेबाजी में साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 101 रनों की लाजवाब पारी खेली, लेकिन वह टीम को चैंपियन नहीं बना सकीं. वहीं, शेफाली वर्मा ने दो विकेट अपने नाम किए.
---विज्ञापन---
इससे पहले बल्लेबाजी में भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रनों का योगदान दिया. स्मृति मंधाना ने 45 रनों का योगदान दिया. अंतिम ओवरों में ऋचा घोष ने 24 गेंदों में 34 रन जड़े, जिसके दम पर भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाने में सफल रही.
---विज्ञापन---