IND W vs PAK W: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दिख सकता है बड़ा बदलाव, क्या पाकिस्तान की कप्तान खेलेंगी मुकाबला?

IND W vs PAK W: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. जहां पर दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने सफर का आगाज करने का पूरा प्रयास करेंगी.

IND W vs PAK W

Pic Credit- AI Generated

IND W vs PAK W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम 14 जून को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना सफर शुरू करेगी. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेलने वाली है. इस मुकाबले में टीम इंडिया अपनी पूरी तैयारी के साथ उतरने वाली है. जहां पर दोनों ही टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाली है. हालांकि फिलहाल सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना इस महामुकाबले में खेलेगी? 

विज्ञापन

क्या फातिमा सना खेलेंगी भारत के खिलाफ महामुकाबला? 

टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गई थी. लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ किया कि इंजरी बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है, ऐसे में वो प्लेइंग 11 में खेलते हुए नजर आ सकती है. पाकिस्तान की टीम में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला है. ऐसे में आलिया रियाज, डायना बेग पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं. 

विज्ञापन

वहीं बात अब भारतीय क्रिकेट टीम की करें तो शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना का खेलना पक्का है. नंबर 3 की रेस में जेमिमा रोड्रिग्स यास्तिका भाटिया को पीछे छोड़कर आगे निकल सकती है. मैच फिनिशर की भूमिका में भारती फुलमाली को मिल सकती है. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में अरुंधती रेड्डी का भी खेलना पक्का नजर आ रहा है. वहीं 3 ही मुख्य गेंदबाजों के साथ टीम इंडिया उतर सकती है. वहीं इसके अलावा 3 ऑलराउंडरों को प्लेइंग 11 में जगह मिलना लगभग पक्का है. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में अटक गया डेब्यू! कारण जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

भारत की संभावित 11 – स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, अरुंधती रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा.

पाकिस्तान की संभावित 11 – मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इरम जावेद, नतालिया परवेज, तूबा हसन, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ