दिल्ली में टीम इंडिया की मेजबानी करेगी अफगानिस्तान, IPL 2026 खत्म होते ही हो गया नई सीरीज का ऐलान!

Team India New Series: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान भी हो गया है. अफगानिस्तान और भारत के बीच टी20 सीरीज खेली जा सकती है. ये सीरीज कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रही है. ऐसा क्यों आइए आपको बताते हैं. यहां देखें इस अहम सीरीज का शेड्यूल

jacket - 2026-06-02T101722.953

Team India New Series: भारत में आईपीएल 2026 का रोमांच खत्म हो चुका है और हर किसी को टीम इंडिया की सीरीज का इंतजार है. भारत और अफगानिस्तान के बीच एक ऐतिहासिक सीरीज की जानकारी सामने आ रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान भारत में ही टीम इंडिया की 3 मैचों में टी20 सीरीज की मेजबानी करेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरीज का आगाज कब होगा और कहां दोनों टीमों के बीच ये टी20 सीरीज खेली जाएगी. 

विज्ञापन

दिल्ली में खेली जाएगी टी20 सीरीज

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत अफगानिस्तान की मेजबानी में टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आने वाली है. खास बात ये है कि अफगानिस्तान इस सीरीज की मेजबानी दिल्ली में करने वाली है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे. दोनों टीमों के बीच ये ऐतिहासिक सीरीज सितंबर के महीने में होगी और पहला मुकाबला 13 सितंबर को हो सकता है. 

विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम भारत टी20 सीरीज 2026
होम वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
मैच तारीख मुकाबला स्थान
पहला टी20 13 सितंबर अफगानिस्तान vs भारत अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
दूसरा टी20 16 सितंबर अफगानिस्तान vs भारत अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
तीसरा टी20 19 सितंबर अफगानिस्तान vs भारत अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

भारत और अफगानिस्तान के बीच अच्छे रिश्ते

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं. ऐसे अफगानिस्तान बोर्ड की तरफ से रिटर्न टूर के लिए बीसीसीआई से संपर्क किया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई क्रिकेट का सबसे अमीर बोर्ड है तो ऐसे में वो बाकी बोर्ड जैसे आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे में टीम इंडिया की सीरीज करा कर उनकी मदद करता है. इस सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान बोर्ड के बीच सहमति बन चुकी है और जल्द ही इसकी आधिकारिक पुष्टि भी की जा सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ