IND W vs ENG W: लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है. इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत के करीब नजर आ रही है. टॉस जीतने के बाद इंग्लिश टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. टीम इंडिया ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लिश टीम ने पहली पारी में सिर्फ 170 रन बनाए. दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान 341 रन बनाकर पारी घोषित की. चौथी पारी में इंग्लैंड को 457 रनों का लक्ष्य मिला है.
यस्तिका भाटिया के दम पर टीम इंडिया ने बनाया बड़ा स्कोर
दूसरी पारी में भी स्मृति मंंधाना शतक बनाने से चूक गई और 70 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. दूसरी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 33 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने 158 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. जिसमें 14 चौके भी शामिल है. जेमिमा रोड्रिग्स ने 3 रन बनाए तो वहीं हरमनप्रीत कौर ने 16 रन जोड़े. अंत में ऋचा घोष ने 52 गेंदों में नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं सयाली सतघरे ने भी नाबाद 18 बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान 341 बनाए. जिसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पारी घोषित कर दी. सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: कौन हैं यस्तिका भाटिया, जिन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक जड़कर रचा इतिहास, दिखाया अपने बल्ले का जादू
जीत के बेहद करीब है टीम इंडिया
इंग्लिश टीम को 457 रनों का चौथी पारी में लक्ष्य मिला था. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने 40 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 130 रन बनाए हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत है. वहीं इंग्लिश टीम को जीत के लिए चौथे दिन 327 रनों की जरूरत है. इंग्लिश टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोंस ने नाबाद 52 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के लिए क्रांति गौड़, सयाली सतघरे और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया है. टीम इंडिया के पास लॉर्ड्स के पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने का मौका है.
ये भी पढ़ें: खत्म हुआ ‘बैजबॉल’ युग, बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद ब्रेंडन मैकुलम से छिना टेस्ट हेड कोच का पद
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
56 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
10 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
10 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
11 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
13 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
13 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines