कौन हैं यस्तिका भाटिया, जिन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक जड़कर रचा इतिहास, दिखाया अपने बल्ले का जादू  

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पिछले कुछ महीने से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी. जिसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टीम इंडिया टेस्ट मैच खेल रही है. जहां पर टीम इंडिया की विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया सुपरस्टार बन कर उभरी हैं.

Yastika Bhatia

Pic Credit- AI Generated

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है. पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जिसके कारण ही ये मुकाबला ऐतिहासिक हो गया है. जहां पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रही है. इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने धमाकेदार शतक जड़ा है. अब फैंस इस युवा खिलाड़ी के बारे में जानना चाहते हैं.  

विज्ञापन

कौन हैं टीम इंडिया की स्टार यस्तिका भाटिया? 

25 साल की उभरती हुई स्टार बल्लेबाज यस्तिका भाटिया लॉर्ड्स में टेस्ट शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. यस्तिका ने सिर्फ 20 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. साल 2021 में उन्हें सुपरस्टार मिताली राज का टीम इंडिया में रिप्लेसमेंट बोला जा रहा है. हालांकि उनकी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी. लंबे समय से वो टीम इंडिया में खुद को साबित करने का प्रयास कर रही थी. विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने यस्तिका भाटिया को डेब्यू का मौका दिया था. हालांकि वहां पर वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. जिसके बाद अब गुजरात टाइटंस वूमेन के लिए वो खेल रही हैं. यस्तिका भाटिया ने इस मुकाबले में 158 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 14 शानदार चौके थे. पहली पारी में उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए थे. 

विज्ञापन

ऐसा रहा है यस्तिका भाटिया का रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के लिए यस्तिका भाटिया ने अब तक 28 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 24.67 की औसत से 666 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक जड़ा है. वहीं टी-20 में यस्तिका ने अब तक 26 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 19.68 की औसत से 374 रन बनाए हैं. जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है. इस मुकाबले को हटाकर देखें तो भाटिया ने 3 टेस्ट मैच में 19.6 की औसत से 98 रन ही बनाए थे. हालांकि इस मुकाबले के बाद अब उनके टेस्ट रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा हो जाएगा. हालांकि उन्हें अब इस फॉर्म को आगे भी जारी रखना होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ