IND W vs ENG W: टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में मिली 5 रनों से हार, ऋचा घोष ने खेली जुझारू पारी

IND W vs ENG W: टीम इंडिया को महिला विश्व कप 2026 के वार्म अप मैच में इंग्लैंड के हाथों 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया के लिए इस मैच में ऋचा घोष ने कमाल की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाईं. पढ़िए पूरी खबर

jacket

IND W vs ENG W: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वार्म अप मैच में 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया के लिए इस मैच में ऋचा घोष ने कमाल की जुझारू पारी खेली लेकिन अंतिम ओवर में टीम को जीत नहीं दिला पाई. उनका विकेट लेने के बाद इंग्लैंड के लिए जीत निश्चित हो गई. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही. टीम इस मैच में 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. 

विज्ञापन

इंग्लैंड ने की पहले बल्लेबाजी

इंग्लैंड की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी. टीम ने पहला विकेट तो जल्दी गंवा दिया लेकिन इसके बाद एमी जोन्स और कप्तान नेट साइवर ब्रंट की जोड़ी ने टीम के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया. एमी जोन्स ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 45 गेंदों में 64 रनों की आतिशी पारी खेली तो वहीं कप्तान ने 45 गेंदों में 57 रन बनाए. अंतिम ओवरों में डेनियल गिब्सन ने 12 गेंदों में ही 30 रन ठोंक टीम के स्कोर को 171 तक पहुंचाया. टीम इंडिया के लिए श्रेयंका पाटिल ने 2 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

ऋचा घोष की पारी गई बेकार

टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. स्मृति मंधाना से लेकर हरमनप्रीत कौर तक कोई भी रन बनाने में सफल नहीं रहा. ऋचा घोष ने इस मैच में एक बेहतरीन पारी खेली लेकिन वो अंतिम ओवर में टीम को जीत नहीं दिला पाईं. उन्होंने 36 गेंदों में 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के निकले. टीम इंडिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी जिसे ऋचा ने 3 गेंदों में 6 रनों तक पहुंचा दिया लेकिन इसका अगली ही गेंद पर वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गई और टीम इंडिया की जीत की उम्मीद भी खत्म हो गईं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ