---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Women’s T20 World Cup 2026 में आईसीसी लुटाएगी जमकर पैसा, जीतने वाली टीम को मिलेंगे कितने करोड़?

Women’s T20 World Cup 2026 Prize money: इस बार महिला टी20 विश्व कप में आईसीसी जमकर पैसों की बरसात करने वाली है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम के ऊपर करोड़ों की बारिश होगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि खिताब जीतने वाली टीम को कितने करोड़ प्राइज मनी मिलने वाली है.

---विज्ञापन---

Women’s T20 World Cup 2026 Prize money: 11 जून से महिला टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला जा रहा है और कई मायनों में इसे खास माना जा रहा है. आईसीसी की तरफ से इस बार टूर्नामेंट में मेगा इवेंट बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इसी के तहत पहली बार महिला टी20 विश्व कप में 12 टीमें खेलती हुई नजर आने वाली है. 14 जून को टीम इंडिया भी टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबले खेलेगी. इस बार आईसीसी ने टूर्नामेंट की प्राइज मनी के लिए अच्छा खासा बजट तैयार किया है. ऐसे में चलिए आपको बताते है कि इस बार जीतने वाली टीम को कितने करोड़ की प्राइज मनी मिलने वाली है.

जीतने वाली टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?

आईसीसी की तरफ से इस बार महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए रिकॉर्डतोड़ प्राइज मनी रखी है. इस बार टूर्नामेंट के लिए लगभग 74.5 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है जो कि 8,764,615 डॉलर होगी. इसका बंटवारा सभी टीमों में किया जाएगा. टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम को 19.89 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे तो वहीं रनर अप टीम को 9.95 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसी के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 5.74 करोड़ की राशि दी जाएगी. ग्रुप स्टेज में मैच जीतने वाली टीम को 26.48 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इसी के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को भी 2.10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. 

---विज्ञापन---
उपलब्धिपुरस्कार राशि (USD)भारतीय रुपये (लगभग)
विजेता$2,340,000₹20 करोड़
उपविजेता$1,170,000₹10 करोड़
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें$675,000₹5.77 करोड़
ग्रुप स्टेज में प्रत्येक जीत$31,154₹26.64 लाख
प्रत्येक टीम के लिए सुनिश्चित राशि$247,500₹2.12 करोड़

इस बार टूर्नामेंट में खेले जाएंगे कुल 33 मुकाबला

महिला टी20 विश्व कप 2026 में इस बार 33 मैच खेले जाएंगे. 12 टीमों को 6-6 के 2 ग्रुप में बांटा गया है. हर टीम को अपने ग्रुप की सभी टीमों के साथ एक मैच खेलना होगा. ग्रुप स्टेज में सभी टीमों के 5-5 मैच हो जाने के बाद दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी. इंग्लैंड में आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए 7 स्टेडियम को चुना गया है. ये सभी मुकाबले ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर), हेडिंग्ले (लीड्स), एजबेस्टन (बर्मिंघम), ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल), हैम्पशायर बाउल (साउथैम्पटन), और लंदन में द ओवल और लॉर्ड्स के मैदान पर होंगे. 

ये भी पढ़िए- IND vs AFG: ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं ODI सीरीज में हार्दिक पांड्या की जगह, CSK स्टार की लगेगी लॉटरी?

---विज्ञापन---

First published on: Jun 10, 2026 06:18 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola