IND-W vs BAN-W: भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत ने अहम योगदान दिया। शुरुआती विकेट गिरने के बाद वह क्रीज पर गईं और एक से बढ़कर एक शॉट लगाते हुए 35 गेंद पर 54 रन बनाए और टीम को जिताकर वापस लौटीं। कौर को इस पारी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
और पढ़िए – हेडिंग्ले में बने ये रिकॉर्ड, बेन स्टोक्स ने बनाया कीर्तिमान
रोहित शर्मा से आगे निकली हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत लगातार नए-नए मुकाम हासिल कर रही हैं। ऐसे में रविवार को उन्होंने कप्तान के रुप में 6ठी बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इस मैच से पहले हरमनप्रीत कौर संयुक्त रूप से रोहित शर्मा के साथ पहले पायदान पर थी। दोनों ने अपने टी20 करियर के दौरान कप्तानी करते हुए 5-5 प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीते थे, मगर बांग्लादेश के खिलाफ एक और अवॉर्ड जीत अब हरमनप्रीत कौर रोहित शर्मा से आगे निकल गई है।
भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने वाले कप्तान
1. हरमनप्रीत कौर- 6
2.रोहित शर्मा- 5
3.विराट कोहली- 3
4.मिताली राज- 2
और पढ़िए – वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के दो क्रिकेटरों ने किया संन्यास का ऐलान
मैच का लेखा-जोखा
भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिग का फैसला किया था। पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए थे। 115 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहले ही ओवर में शेफाली वर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा था। हालांकि बाद में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला और टीम को जीत की ओर ले गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines