नई दिल्ली: भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने टी 20 सीरीज में शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार को खेले गए सीरीज के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 54 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहले चार बल्लेबाज जल्दी आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद पांचवें और छठे नंबर पर उतरीं एश्ले गार्डनर और ग्रेस हैरिस ने ऐसा तूफान मचाया कि टीम इंडिया की हवाईयां उड़ गईं।
गार्डनर-हैरिस का तूफान
गार्डनर ने 32 गेंदों में 11 चौके-एक छक्का ठोक 206 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 66 रन जड़े तो वहीं दूसरी ओर ग्रेस हैरिस ने 35 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 182 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 64 रन कूट डाले। भारतीय टीम को दूसरे ही ओवर में बेथ मूनी के रूप में सफलता मिल गई थी, लेकिन इसके बाद टीम मोमेंटम को बरकरार नहीं रख पाई जिससे गार्डनर और हैरिस को क्रीज पर जमने का मौका मिल गया।
दीप्ति शर्मा ने की शानदार बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना 4 और शेफाली वर्मा 13 रन बनाकर आउट हो गईं। हरलीन देओल ने 24 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 रन बनाए। इस मैच में रिचा घोष सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुईं। टीम इंडिया की ओर से सिर्फ दीप्ति शर्मा ने ही शानदार बल्लेबाजी की।
हीथर ग्राहम ने चटकाए 4 विकेट, ली हैट्रिक
दीप्ति ने 34 गेंदों में 8 चौके-एक छक्का ठोक 53 रन जड़े। देविका वैद्य 11, राधा यादव 0, अंजलि सरवनी 4 और रेणुका सिंह 2 रन बनाकर आउट हो गईं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हीथर ग्राहम ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक ली। उन्होंने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर देविका वैद्य और छठी गेंद पर राधा यादव का विकेट चटकाया। जबकि 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने रेणुका सिंह को चलता कर दिया। ग्राहम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए। जबकि एश्ले गार्डनर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
29 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
49 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines