हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs AUS W: पंजे मोड़े- धूल हटाई, सुपर ओवर में रिचा घोष ने ठोक डाला करारा छक्का, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND W vs AUS W Super Over richa ghosh Smriti Mandhana

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच रविवार को टी 20 क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला खेला गया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में 4 रन से शानदार जीत हासिल की। इस जीत में यूं तो पूरी टीम का योगदान रहा, लेकिन रिचा घोष और स्मृति मंधाना की महत्वपूर्ण पारियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

मंधाना ने 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 49 गेंदों में 9 चौके-4 छक्के ठोक 79 रन बनाए तो वहीं रिचा घोष ने 13 गेंदों में 3 छक्के ठोक नाबाद 26 रन जड़े। रिचा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 187 रन का स्कोर बराबर कर लिया, जिसके बाद सुपर ओवर फेंका गया। इसमें भी मंधाना और रिचा ने गदर मचा दिया।

और पढ़िए – IND W vs AUS W: सुपर ओवर में स्मृति मंधाना का डबल धमाका, बल्ले का मुंह खोल ठोक डाला करारा छक्का, देखें वीडियो

विज्ञापन

रिचा घोष ने ठोका करारा छक्का

भारतीय टीम सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने आई। हीथर ग्राहम की पहली ही गेंद पर रिचा घोष ने ऐसा करारा छक्का ठोका कि सब दंग रह गए। ग्राहम की गेंद पर स्पिन गेंद पर रिचा ने अपनी पोजिशन ली। उन्होंने घुटने और पंजे मोड़े, धूल हटाई और कवर के ऊपर से ऐसा करारा छक्का कूटा कि देखने वाले बस देखते ही रह गए। हालांकि दूसरी ही गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठीं।

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1601981961811075072

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1601991657393905664

और पढ़िए – IND W vs AUS W: वाह क्या मैच है…सुपर ओवर ने नस-नस में भर दिया रोमांच, भारत ने हासिल की रिकॉर्ड जीत, देखें वीडियो

विज्ञापन

उन्हें ग्राहम ने अपनी गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया, लेकिन तब तक रिचा अपनी टीम को महत्वपूर्ण 6 रन दिला चुकी थीं। रही सही कसर स्मृति मंधाना ने पूरी कर दी। उन्होंने 3 गेंदों में 13 रन बनाकर भारत का स्कोर 20 रन पर पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर ओवर में 16 रन ही बना सकी और 4 रन से मुकाबला हार गई। रिचा घोष ने इससे पहले 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 गेंदों में 26 रन ठोके थे। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के जमाए थे।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola