हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए एकमात्र उम्मीद हैं स्मृति मंधाना! आंकड़े भी दे रहे हैं गवाही

IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज तक टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर टीम इंडिया को अपना ये सपना पूरा करना है, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराना होगा. भारत का इस टीम के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही खराब है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND W vs AUS W: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को अब मजबूत नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना होगा. ये मुकाबला 28 जून को लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाना वाला है. टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही शर्मनाक रहा है. ऐसे में जीत की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है. ऐसे समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एकमात्र उम्मीद स्मृति मंधाना ही नजर आ रही है. अगर वो चली, तो टीम इंडिया जीत सकती है. 

स्मृति मंधाना हैं टीम इंडिया की एकमात्र उम्मीद 

अब तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 38 टी-20 के मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम इंडिया को सिर्फ 9 मैचों में ही जीत हासिल हुई है. बाकी के मैचों में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना होगा. इस मजबूत टीम के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहा है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो 9 मैच जीते हैं, उसमें से 8 मैचों में स्मृति मंधाना खेला है और इन सभी मुकाबलों में उनका सबसे कम स्कोर 29 रन रहा है. ऐसे में जब भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हराती है, तो मंधाना बतौर बल्लेबाज बहुत अच्छा प्रदर्शन करती है. अब लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में भी मंधाना को यही काम करना होगा.  

ये भी पढ़ें: T20 में इन 10 टीमों के खिलाफ मुकाबला हारी है टीम इंडिया, कुल 19 टीमों से हुआ है सामना

विज्ञापन

शानदार हैं मंधाना के आंकड़े 

अब तक स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 32.07 की औसत से 866 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 124.78 का रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अर्धशतक भी जड़े हैं. वहीं बात करें जीते हुए मैचों की तो स्मृति मंधाना ने उन 8 मैचों में 58.5 की बेहद शानदार औसत से 351 रन बनाए हैं. जिसमें कुल 4 अर्धशतक शामिल हैं. मंधाना ने ये रन 122.29 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. महिला क्रिकेट में 120+ का स्ट्राइक रेट अच्छा माना जाता है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम को मंधाना से ही डर होगा. कप्तान हरमनप्रीत कौर की खराब फॉर्म के कारण अब मंधाना पर पहले से ज्यादा जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें: IRE vs IND: टीम इंडिया के लिए मजबूरी बन गया है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! दबाव में हैं अय्यर-गंभीर 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola