हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs AUS W: फाइनल में एंट्री के बाद रोहित से लेकर महान सचिन तक ने महिला टीम को दी बधाई, तारीफों के बांधे पुल 

IND W vs AUS W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने 8 सालों के बाद वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी है. इसके साथ उन्होंने खिलाड़ियों की तारीफों के पुल भी बांधे हैं. 

विज्ञापन
India Women Cricket Team

IND W vs AUS W: टीम इंडिया ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में धमाकेदार अंदाज में प्रवेश कर लिया. भारतीय टीम के लिए जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारियां खेली. फाइनल में प्रवेश करते ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर बधाई देना शुरू कर दिया है. रोहित शर्मा से लेकर महान सचिन तेंदुलकर तक ने भी इन खिलाड़ियों की तारीफों के पुल बांधे हैं. 

दिग्गजों ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई 

सेमीफाइनल में धमाकेदार जीत के बाद पूरा भारत महिला टीम का फैन बन गया है. सभी हरमनप्रीत कौर की टीम के फैन बन गए हैं. जिसमें सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सौरव गांगुली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के भी नाम शामिल हैं. सौरव गांगुली ने इस धमाकेदार जीत के बाद कहा, ‘लड़कियों का कमाल का काम.. पिछले 5 सालों में वे कितनी अच्छी बन गई हैं.. एक और बाकी है.. बस शानदार.’ सिर्फ भारतीय ही नहीं दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की. उन्होंने इस बात की भी खुशी जताई की फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. 

नीचे देंखें भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों के रिएक्शन

ॉये भी पढ़ें: IND W vs SA W: फाइनल मुकाबले पर भी मंडरा रहा है खतरा, बारिश से रद्द हुआ मैच तो कौन बनेगा विनर? 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ‘मैं हर दिन रोती थी, मेरे माँ-बाप…’ भारत को फाइनल में पहुंचा कर जेमिमा रोड्रिग्स हुई इमोशनल, कर दिया बड़ा खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola