Harmanpreet Kaur Injured: एक ओर फैंस की नजर टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर है, वहीं दूसरी ओर भारत की महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. ब्रिस्बेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. इसी बीच टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा. कप्तान हरमनप्रीत कौर को गंभीर चोट आई है. इसी कारण वो फील्डिंग करने नहीं उतरीं. BCCI ने आधिकारिक रूप से पोस्ट डालते हुए फैंस को यह जानकारी दी.
कप्तान हरमनप्रीत को लगी चोट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हरमनप्रीत बेहतरीन फॉर्म में नजर आईं और उन्होंने मुश्किल समय में टीम के लिए संभलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने 84 गेंदों में 53 रन ठोके. फैंस उनके प्रदर्शन से खुश थे लेकिन हैरानी तब हुई, जब हरमनप्रीत फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं आईं. BCCI ने अब कप्तान की गैरमौजूदगी के पीछे का असली कारण बताया.
बीसीसीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया, ‘कप्तान हरमनप्रीत कौर दूसरी पारी में फील्डिंग करने के लिए नहीं आईं, क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी करते हुए अपने बाएं घुटने में चोट आई. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है.’ इसने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी होगी, क्योंकि हरमनप्रीत सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: खुल गए टीम इंडिया के सेमीफाइनल खेलने के रास्ते! इन 5 समीकरणों से पक्की होगी टिकट
हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में कौन कर रहा कप्तानी?
हरमनप्रीत कौर के बीच मैच चोटिल होने के बाद अब दूसरी पारी में टीम इंडिया की कमान स्मृति मंधाना संभाल रही है. स्मृति भारत की उपकप्तान हैं और अब वो गेंदबाजी के दौरान सारे फैसले ले रही हैं. बता दें कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवरों में 214 रन बनाए.
स्मृति मंधाना ने 58 रन बनाए, वहीं हरमनप्रीत कौर ने 53 रन की पारी खेली. ऑलराउंडर काश्वी गौतम ने 43 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही लेकिन भारत ने लगातार दो विकेट झटकते हुए मैच में वापसी की. अब देखना होगा कि मैच किस दिशा में आगे बढ़ता है.
ये भी पढ़ें:- शादी के तुरंत बाद क्यों दुखी हुए शिखर धवन? सोशल मीडिया पर आकर देनी पड़ी सफाई!
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
9 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines