हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM: क्यों अच्छे प्रदर्शन के बाद भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच? कारण आया सामने

IND vs ZIM: आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी सवालों के घेरे में थे. जिसका जवाब उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दिया हैं. जहां पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड नहीं मिला है. फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND vs ZIM: टीम इंडिया लंबे समय से जीत का इंतजार कर रही थी. आखिरकार हरारे में फैंस का ये लंबा इंतजार खत्म हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया. इस दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम के सबसे बड़े हीरो बनकर सामने आए. उन्होंने पावरप्ले में ही मैच टीम इंडिया के पक्ष में ला दिया था. जिसके बाद भी सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं मिला. फैंस अब इस फैसले के पीछे का कारण जानना चाहते हैं. 

क्यों वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच? 

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 19 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और इतने ही छक्के भी जड़े. हालांकि उसके बाद भी प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सूर्यवंशी के बजाय तेज गेंदबाज मयंक यादव को मिला. फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं. 

दरअसल मयंक यादव ने पारी की पहली गेंद पर ही विकेट हासिल करके जिम्बाब्वे को दबाव में ला दिया. जिसके बाद उन्होंने पावरप्ले में ही दूसरा विकेट भी हासिल किया. जिसके कारण ही मैच में टीम इंडिया बहुत ज्यादा मजूबत हो गई. मयंक ने 4 ओवरों में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इसी धमाकेदार गेंदबाजी के कारण ही मयंक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर टूटा वैभव सूर्यवंशी का कहर, भारत ने 7 विकेट से मारी बाजी

टीम इंडिया को मिली शानदार जीत 

बात मैच की करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे सही साबित करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे की टीम को 20 ओवरों में सिर्फ 125 रनों पर ही रोक दिया. छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने सिर्फ 13.2 ओवरों में ही 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम यही लय दूसरे टी-20 मैच में भी बरकरार रखना चाहेगी, जिससे ये सीरीज उनके नाम हो सके. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: हरारे में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा एक पैर से स्पेशल छक्का, आलोचकों को दिया करारा जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola