IND vs ZIM: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करके आसानी से जीत दर्ज की थी. हालांकि उसके बाद भी टीम ने इस मुकाबले में एक बड़ी गलती कर दी. जिसको जल्दी ही टीम को सुधारना होगा. अगर ये गलती टीम इंडिया ने नहीं सुधारी तो बड़ी टीमों के खिलाफ टीम को शर्मनाक हार का सामना आगे भी करना पड़ सकता है.
टीम इंडिया को सुधारनी होगी ये गलती
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को गेंद के साथ बहुत ही अच्छी शुरुआत मिली थी. हालांकि उसके बाद बीच के ओवरों में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने मैच को हाथ से फिसलने दिया. जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भी टीम इंडिया जीता हुआ मुकाबला हार गई थी. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी ऐसी ही स्थिति बनती हुई नजर आई थी.
टीम इंडिया ने एक समय जिम्बाब्वे की टीम को 13.1 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 64 रन ही बनाए थे. टीम के पास उन्हें 100 रनों से पहले ऑल आउट करने का मौका दिया. हालांकि गेंदबाजों ने उसके बाद ज्यादा दबाव नहीं बनाया, जिसके कारण ही जिम्बाब्वे की टीम 125 रन बनाने में सफल हो गई. एक बार दबाव बनाने के बाद टीम इंडिया को मैच अपने हाथ से निकलने नहीं देना है. बड़ी टीमों के खिलाफ ये गलती टीम को भारी पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: दूसरे T20 में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 स्टार खिलाड़ी, बड़े बदलाव को तैयार
दूसरे टी-20 मैच में करना होगा ये काम
भारतीय टीम 25 जुलाई को जब दूसरा टी-20 मुकाबला खेलने के लिए हरारे में उतरेगी, तो उन्हें ये गलती नहीं दोहरानी है. बीच के ओवरों में रवि बिश्नोई को अपनी पकड़ और मजबूत करनी होगी. वहीं शिवम दुबे और अशोक शर्मा को पिछले मैच से और बेहतर प्रदर्शन करना होगा. जिससे प्रिंस यादव और मयंक यादव जो दबाव जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों पर बना रहे हैं. उसे दूसरे टी-20 मैच में भी बरकरार रख सके. हरारे की पिच पर रन बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी दूसरे मैच में जड़ सकते हैं तूफानी शतक, इस मैदान से रहा है खास नाता
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines