IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, बल्ले से मचाना होगा तहलका

IND vs ZIM: इंडिया अंडर-19, राजस्थान रॉयल्स और इंडिया ए के लिए कमाल का प्रदर्शन करके 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने नाम कमाया है. जिसके कारण ही इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में उन्हें डेब्यू का मौका मिला. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज उनके लिए बेहद अहम होने वाला है.

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी कब करेंगे वापसी? (Image: AI Generated)

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपने डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड दौरा अच्छा नहीं किया था. जिसके कारण ही उनके ऊपर अब दबाव आ गया है. वैभव सूर्यवंशी को अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में मौका मिलने वाला है. जहां पर वैभव बड़ा स्कोर बनाकर अपने आप को साबित करना चाहेंगे. अगर इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बड़ा स्कोर बनाते हैं, तो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना सकते हैं. फैंस उनके बल्ले से बड़ा स्कोर देखने के लिए बेताब हैं. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका 

संजू सैमसन जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को तीनों ही मुकाबले में खेलने का मौका सकता है. सूर्यवंशी अगर टी-20 सीरीज में 11 गगनचुंबी छक्के जड़ते हैं, तो वो इतिहास रच सकते हैं. वैभव ने अब तक 37 टी-20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 139 लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं. ऐसे में अगर वो अगले 3 मैचों में 11 छक्के और मारते हैं, तो सिर्फ 40 मैचों में ही उनके नाम 150 छक्के हो जाएंगे. वो ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं. फिलहाल ये रिकॉर्ड यूएई के विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद वसीम के नाम है. उन्होंने 66 पारियों में 150 छक्के पूरे किए थे. ऐसे में वैभव के पास एक नया रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है. इस लिस्ट में फिलहाल वेस्टइंडीज के इविन लुईस दूसरे नंबर पर तो वहीं दिग्गज क्रिस गेल तीसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर जारी किया बयान

सूर्यवंशी के पास है सुनहरा मौका 

हरारे के मैदान पर ही अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था. जहां पर वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की शानदार पारी खेली थी. ऐसे में इसी मैदान पर वो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक भी बनाना चाहेंगे. अगर वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो एशियन गेम्स के दौरान भी वो प्लेइंग 11 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं इस सीरीज में भी उनके बल्ले से रन नहीं आए, तो टीम से ड्रॉप होने का खतरा भी बढ़ सकता है. सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद अपनी बल्लेबाजी पर बहुत ज्यादा काम किया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ