IND vs ZIM: पहले T20 मैच में टीम इंडिया के डेब्यू कर सकते हैं ये 2 सितारे, IPL में किया था प्रभावित 

IND vs ZIM: टीम इंडिया अब टी-20 फॉर्मेट में कमबैक के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज को शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है. ऐसे में इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों को और भी तेज कर दिया है.

Team India (Image generated by AI)

टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल से करेगी अपने अभियान की शुरुआत (Image generated by AI)

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें अब कमबैक करने पर है. टीम लगातार 3 बैक टू बैक सीरीज हारी है. ऐसे में बीसीसीआई पर भी दबाव नजर आ रहा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन करना होगा. जिसके लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण पर दबाव है. हरारे में खेले जाने वाले पहले मुकाबले के दौरान टीम इंडिया 2 युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दे सकती है. इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था. 

विज्ञापन

अशोक शर्मा 

आईपीएल 2026 से पहले ही अशोक शर्मा पर सभी की नजरें थी. इस सीजन में वो गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे. जहां पर उन्होंने अपनी स्पीड से बल्लेबाजों पर दबाव बनाया था. अशोक किसी भी समय पर गेंदबाजी करने का दम रखते हैं, जिसके कारण ही टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर मौका दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर पहले मुकाबले से ही जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को दबाव में डालना चाहेंगे. जिसके लिए वो अशोक को मौका दे सकते हैं. अशोक 150 kmph की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं. इसके अलावा अशोक बाउंसर और यॉर्कर का भी अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में अशोक शर्मा को पहले टी-20 मैच के दौरान डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीम मैनेजमेंट पर भड़के आर अश्विन, हेड कोच गौतम गंभीर को सरेआम सुनाई खरी खोटी

यश ठाकुर 

उभरते हुए तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी टीम इंडिया में मौका मिला है. आईपीएल 2026 में वो पंजाब किंग्स का हिस्सा थे. जहां पर उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भी खेला है. ऐसे में कप्तान अय्यर को इस गेंदबाज पर पूरा भरोसा है. यश ठाकुर ने पंजाब किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके बाद ही उन्हें इंडिया ए की टीम में भी मौका मिला था. जहां पर भी यश ठाकुर ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में इस सीरीज के पहले मुकाबले में यश ठाकुर को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. ठाकुर डेथ ओवरों में भी प्रभावी साबित हो सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ