IND vs ZIM: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शर्मनाक हार मिलने के बाद अब टीम इंडिया के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज ऐसे में बहुत ही अहम होने वाली है. टीम इंडिया को इस सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी. जिसके लिए स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे की भूमिका बहुत ही अहम होने वाली है. इस सीरीज में दुबे के पास दिग्गज युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का भी सुनहरा मौका है. वो युवी से इस मामले में आगे निकल सकते हैं.
युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं शिवम दुबे
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे के पास हरारे में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. दुबे ने अब तक टीम इंडिया के लिए 71 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 29.50 की औसत और 151.80 की स्ट्राइक रेट से 1121 रन बनाए हैं. दुबे इस सीरीज में अगर 57 रन और बनाते हैं, तो वो दिग्गज युवराज सिंह से आगे निकल जाएंगे. युवी ने टी-20 इंटरनेशनल में 58 मैच खेलकर 1177 रन बनाए थे. मौजूदा समय में दुबे रन बनाने के मामले में 16वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. हालांकि युवराज सिंह को पीछे छोड़ते ही वो सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच जाएंगे. बतौर ऑलराउंडर दुबे अब गेंदबाजी में भी योगदान दे रहे हैं. जिसके कारण ही वो टीम का अहम हिस्सा बने चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया को 3 बार गहरे जख्म दे चुकी है जिम्बाब्वे, इतिहास दे रहा चेतावनी
गेंद और बल्ले दोनों से शिवम दुबे को देना होगा योगदान
बीच के ओवरों में टीम इंडिया बहुत तेजी से रन बनाने में फेल हो रही है. ऐसे में शिवम दुबे की भूमिका और भी अहम हो जाती है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान दुबे के बल्ले से बड़ी पारी देखने को नहीं मिली थी. ऐसे में वो जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सूखे को खत्म करना चाहेगा. इसके अलावा दुबे गेंद के साथ भी योगदान देना चाहेंगे. जिससे टीम को दिग्गज हार्दिक पांड्या की कमी नहीं खेले. अगर दुबे इस सीरीज में फेल होते हैं, तो जल्द ही टीम में उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी भी ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा? जानिए 5 सबसे बड़ी बातें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines