IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम के पास कई स्टार सलामी बल्लेबाज हैं. हालांकि उसके बाद भी टीम अभिषेक शर्मा को लगातार मौके दे रही है. साल 2026 में उन्होंने कुछ गिनी-चुनी पारियां ही अच्छी खेली हैं. जिसके कारण ही उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव था. अब अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली दोनों पारियों में बुरी तरह से फेल हो गए हैं. जिसके कारण ही अब प्लेइंग 11 में उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है. वो बार-बार एक ही गलती दोहरा रहे हैं, जिसके कारण टीम पावरप्ले में ही विकेट गंवा दे रही है.
अभिषेक शर्मा लगातार 5वीं पारी में हुए फेल
इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 मैचों में अभिषेक शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके बाद वो लगातार 3 मैचों में फेल हो गए. तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने 10 रन बनाए तो वहीं चौथे टी-20 मैच में सिर्फ 16 रन ही बनाए थे. आखिरी टी-20 मैच में वो सिर्फ 3 रन ही जोड़ सके. अभिषेक से फैंस और टीम को उम्मीद थी कि जिम्बाब्वे के खिलाफ वो कमबैक करेंगे. हालांकि ऐसा नहीं हो सका.
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने सिर्फ 8 रन ही जोड़े. संजू सैमसन को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से सिर्फ 3 खराब पारियों के बाद ही बाहर कर दिया गया था. वहीं अभिषेक को 5 मौके मिले हैं. ऐसे में आखिरी टी-20 मैच के दौरान भी अगर अभिषेक फेल हुए तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप, महज इतने रन बनाकर हुए आउट
T20 वर्ल्ड कप में भी फेल हुए थे अभिषेक
साल 2026 में कुछ ऐसा ही प्रदर्शन अब तक अभिषेक शर्मा का रहा है. अभिषेक ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी सिर्फ 2 अच्छी पारियां खेली थी. हालांकि उसके बाद भी टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बार-बार बैक किया था. हालांकि अब इसे और लंबे समय तक कर पाना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में एशियन गेम्स 2026 के दौरान संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है. ऐसे में श्रेयस अय्यर के लिए फैसला लेना मुश्किल हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: कौन हैं जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने वाले यश ठाकुर? बचपन में खेलते थे वुशु, T20 और IPL में मचा चुके हैं धमाल
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 hr agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
3 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines