हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM: सूर्यकुमार यादव ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, दिग्गजों की लिस्ट में बनाई अपनी जगह

IND vs ZIM: सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद आज टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरी है. जहां पर भारतीय बल्लेबाजों का जादू देखने को मिला है. मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छोटी लेकिन बहुत ही आक्रामक पारी खेली और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
Suryakumar Yadav

IND vs ZIM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में टीम इंडिया आज अपना दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल रही है. एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर टीम इंडिया ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी लंबे समय के बाद लय में नजर आए. जिसके कारण ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

सूर्यकुमार यादव के नाम हुआ बड़ा कीर्तिमान 

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 13 गेंदों में 33 रन बनाए. जिसमें 3 चौके और 2 छक्के जड़े. इस मुकाबले में दहाई का आंकड़ा पार करते ही सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं. जिसमें से टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 3243 रन बनाए हैं. सूर्या ने अपने इंटरनेशनल करियर में बहुत ही कम मुकाबले खेले हैं. फिलहाल वो सिर्फ टी-20 फॉर्मेट में नजर आते हैं. जहां पर रनों के मामले में वो तीसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. टी-20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय बल्लेबाज सूर्या से ज्यादा रन सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा के हैं. रोहित शर्मा ने 4231 रन बनाए हैं. वहीं विराट कोहली ने 4188 रन बनाए हैं. ऐसे में सूर्या की इस रेस में रोहित-विराट से भी आगे निकल सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: SA vs WI: रोमारियो शेफर्ड ने 4,4,4,4 जड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

विज्ञापन

भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों ने किया बड़ा कारनामा 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 24 रन बनाए, तो वहीं ईशान किशन ने भी अहम 38 रन बनाए. फॉर्म में वापसी करते हुए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली है. जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल हैं. वहीं उनका साथ देते हुए तिलक वर्मा ने भी 16 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 256 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें: ENG vs NZ Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola