IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें अब कमबैक करने पर है. टीम लगातार 3 बैक टू बैक सीरीज हारी है. ऐसे में बीसीसीआई पर भी दबाव नजर आ रहा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन करना होगा. जिसके लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण पर दबाव है. हरारे में खेले जाने वाले पहले मुकाबले के दौरान टीम इंडिया 2 युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दे सकती है. इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था.
अशोक शर्मा
आईपीएल 2026 से पहले ही अशोक शर्मा पर सभी की नजरें थी. इस सीजन में वो गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे. जहां पर उन्होंने अपनी स्पीड से बल्लेबाजों पर दबाव बनाया था. अशोक किसी भी समय पर गेंदबाजी करने का दम रखते हैं, जिसके कारण ही टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर मौका दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर पहले मुकाबले से ही जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को दबाव में डालना चाहेंगे. जिसके लिए वो अशोक को मौका दे सकते हैं. अशोक 150 kmph की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं. इसके अलावा अशोक बाउंसर और यॉर्कर का भी अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में अशोक शर्मा को पहले टी-20 मैच के दौरान डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: टीम मैनेजमेंट पर भड़के आर अश्विन, हेड कोच गौतम गंभीर को सरेआम सुनाई खरी खोटी
यश ठाकुर
उभरते हुए तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी टीम इंडिया में मौका मिला है. आईपीएल 2026 में वो पंजाब किंग्स का हिस्सा थे. जहां पर उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भी खेला है. ऐसे में कप्तान अय्यर को इस गेंदबाज पर पूरा भरोसा है. यश ठाकुर ने पंजाब किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके बाद ही उन्हें इंडिया ए की टीम में भी मौका मिला था. जहां पर भी यश ठाकुर ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में इस सीरीज के पहले मुकाबले में यश ठाकुर को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. ठाकुर डेथ ओवरों में भी प्रभावी साबित हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर जारी किया बयान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
47 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines