हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-जिम्बाब्वे तीसरा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल्स

IND vs ZIM Free Streaming Details: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20I मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. टीम इंडिया अभी सीरीज में 2-0 से आगे है. आइए जानते हैं कि भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20I लाइव कैसे देख सकते हैं.

विज्ञापन
फ्री में कैसे देखें IND vs ZIM मैच? (Image: ANI)

IND vs ZIM Live Streaming Details: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का समापन होने जा रहा है. इस सीरीज में टीम इंडिया अभी 2-0 से आगे है. श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने पहले मैच में 7 विकेट से जिम्बाब्वे को हराया, वहीं दूसरे T20I में 90 रन से भारतीय टीम ने जीत अपने नाम की. भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में हार मिली थी और अब वह जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा मैच जीतकर 3-0 से सीरीज का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. आइए जानते हैं कि श्रृंखला का तीसरा मैच कब, कहां और कैसे फ्री में देखा जा सकता है.

कब और कहां होगा IND vs ZIM तीसरा T20I मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20I मैच 26 जुलाई यानी आज खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच हरारे में स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इस मैच का आयोजन होगा. इसी मैदान पर पिछले दो मैच खेले गए थे.

कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20I मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर नहीं हो रहा है. तीसरा T20I फैंस यूनाइट 8 स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. ऑनलाइन इस मैच को फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘फर्क नहीं पड़ता…’, वैभव-अभिषेक से तुलना पर ईशान किशन का बड़ा बयान! इशारों-इशारों में कही दिल छूने वाली बात

फ्री में कैसे देखें IND vs ZIM तीसरा T20I?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20I मैच फ्री में देखने के लिए आपके पास डीडी फ्री डिश होना चाहिए. इस पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर दोनों देशों के बीच श्रृंखला का आखिरी मैच खेला जाएगा.

विज्ञापन

कब शुरू होगा तीसरा T20I मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20I मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा दोपहर 4 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. भारतीय फैंस को सामान्य समय के मुकाबले इस मैच के लिए टीवी के सामने थोड़ा जल्दी बैठना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: तीसरे T20I में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये 4 स्टार खिलाड़ी! कप्तान अय्यर बैठा सकते हैं बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola