हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: पहले ODI में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 4 बड़े खिलाड़ी, जायसवाल का नाम भी शामिल

IND vs WI, 1st ODI Match: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि कौन से 4 खिलाड़ी पहले मुकाबले से बाहर बैठ सकते हैं.

विज्ञापन
पहले ODI में कुछ बड़े खिलाड़ी बैठ सकते हैं बाहर (Image: ANI)

IND vs WI, 1st ODI Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. तिरुवनंतपुरम में पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाने वाला है. श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल समेत कुछ बड़े खिलाड़ी यह सीरीज मिस करने वाले हैं. इसी वजह से भारतीय स्क्वाड में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना है और सिर्फ 11 खिलाड़ी ही मैदान पर उतर पाएंगे. सबसे बड़ा सवाल यह है कि कौन से 4 प्लेयर्स बाहर बैठ सकते हैं. आइए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों की जगह बनना बेहद मुश्किल है.

1- यशस्वी जायसवाल

भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने साफ कर दिया है कि यशस्वी जायसवाल को अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ेगा. इससे साफ है कि अभी रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. जायसवाल को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकते हैं.

2- ध्रुव जुरेल

ईशान किशन भारतीय वनडे टीम के बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. वह एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान में T20I टीम के साथ हैं. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया है. हालांकि, पहले वनडे के लिए प्लेइंग 11 में उनकी जगह बनना मुश्किल है. केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: पहले ODI में जायसवाल बैठेंगे बाहर? कोच ने युवा खिलाड़ी के साथ ‘नाइंसाफी’ को लेकर दिया बड़ा बयान

3- नमन धीर

नमन धीर को बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में भारतीय वनडे टीम में चुना गया है. हालांकि, शुरुआत में उन्हें मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा के रूप में भारत के पास दो ऑलराउंडर हैं. दोनों ही प्रमुख खिलाड़ी हैं और मैनेजमेंट पहले इन्हें ही मौका देगा. ऐसे में नमन धीर को बाहर बैठना पड़ सकता है. अगर नीतीश फेल हुए, तो नमन की प्लेइंग 11 में जगह बन सकती है.

विज्ञापन

4. आकिब नबी

आकिब नबी को घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू का चांस नहीं मिला. अब वनडे स्क्वाड में भी उनकी जगह बन गई है. हालांकि, उनके डेब्यू की संभावना बेहद कम नजर आ रही है. पहले मैनेजमेंट गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका देना चाहेगा. पहले ODI में आकिब की प्लेइंग 11 में जगह बनना बेहद मुश्किल है.

पहले ODI में भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (c), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (wk), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: बारिश बिगाड़ेगी पहले ODI का खेल? जानिए कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम के मौसम का हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola