IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। शानदार चौके से पारी की शुरुआत करने वाले जायसवाल ने धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए शतक जड़ दिया। वे अब 150 रनों के करीब पहुंच गए हैं। इस महत्वपूर्ण पारी के बाद वे काफी इमोशनल हो गए और इसे अपने माता-पिता और टीम मैनेजमेंट को डेडिकेट किया।
और पढ़िए – अश्विन ने तोड़ा किस खिलाड़ी का रिकॉर्ड? स्टार स्पिनर ने दिया गलत जवाब
ये काफी इमोशनल पल – यशस्वी जायसवाल
इस ऐतिहासिक पारी के बाद जायसवाल ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि यह मेरे लिए भावनात्मक पल में से एक है, भारतीय टीम में मौके मिलना मुश्किल है, मैं सभी को, समर्थकों, टीम प्रबंधन और रोहित भाई को धन्यवाद देना चाहता हूं। पिच धीमी है और आउटफील्ड बहुत धीमी है, यह कठिन और चुनौतीपूर्ण था, यह काफी गर्म था और मैं इसे अपने देश के लिए जारी रखना चाहता था, बस गेंद-दर-गेंद खेलता रहा और अपने क्रिकेट का आनंद लेता रहा।
मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है- जायसवाल
उन्होंने कहा कि – ‘मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है, मुझे यह चुनौती पसंद है, मैं उस स्थिति का आनंद लेता हूं जब गेंद स्विंग और सीम करती है। हमने हर चीज पर कड़ी मेहनत की है, मैं सिर्फ खुद को दिखाने के लिए निकला हूं। (उनके शतक पर) एक भावनात्मक क्षण था, बस खुद पर गर्व था, सभी का आभारी हूं, यह सिर्फ एक शुरुआत है और मैं आगे भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।’
और पढ़िए – यशस्वी जायसवाल का ड्रीम डेब्यू, डोमिनिका में डंका बजाकर बना दिया ये रिकॉर्ड
ऐसी रही जायसवाल की पारी
भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने आए जायसवाल ने संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने संयम दिखाते हुए 104 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।क्रीज पर टिक जाने के बावजूद उन्होंने धैर्य से बल्लेबाजी करना जारी रखा और 215 गेंदों में अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील कर दिया।जायसवाल अब पृथ्वी शॉ (2018) और शिखर धवन (2013) के बाद डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। वे फिलहाल 143 पर खेल रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
5 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines