हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच? जानें पूरा शेड्यूल

IND vs WI, 5th T20I Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है. अब पांचवें मैच के जरिए पता चलेगा कि इस T20I सीरीज का नतीजा किसके पक्ष में जाएगा. आइए जानते हैं कि यह मैच कब और कहां खेला जाएगा.

विज्ञापन
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां मैच काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है (Image: ANI)

IND vs WI, 5th T20I Match: वेस्टइंडीज का भारत दौरा काफी रोमांचक साबित हुआ है. वेस्टइंडीज ने वनडे और T20I श्रृंखला में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी है. अब इस दौरे का समापन होने जा रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है. अंतिम मैच के जरिए यह तय होगा कि दोनों में से किस टीम के पक्ष में यह T20I सीरीज जाती है. आइए जानते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और निर्णायक T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा.

कब खेला जाएगा IND vs WI मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच 17 अक्टूबर यानी आज खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. इससे पहले 6:30 बजे भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

कहां होगा पांचवां T20I मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक T20I मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैदान छोटा है और यहां काफी रन बनते हैं. इसी वजह से मैच काफी रोमांचक साबित हो सकता है. शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिलता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: बीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए सिलेक्शन की 5 बड़ी बातें

किस चैनल पर देख पाएंगे IND vs WI मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. फैंस इंग्लिश, हिंदी और अन्य भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा जियोहॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट पर भी मैच का प्रसारण होगा.

विज्ञापन

IND vs WI, T20I में हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 35 T20I मैच खेले गए हैं. टीम इंडिया ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं वेस्टइंडीज ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है. दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था. T20I क्रिकेट में साफ तौर पर भारत का पलड़ा भारी है और वह वेस्टइंडीज से कहीं आगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज का T20I स्क्वाड

भारत का T20I स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज का T20I स्क्वाड: शाई होप (कप्तान), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, आमिर जांगू, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, शमार स्प्रिंगर.

ये भी पढ़ें:- IND W vs ZIM W: स्मृति मंधाना ने जीत के साथ किया कप्तानी पारी का आगाज, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से रौंदा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola