हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: फ्री में कब और कहां देख पाएंगे भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

IND vs WI 4th T20I Free Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. यह सीरीज काफी रोमांचक साबित हो रही है. आइए जानते हैं कि चौथा T20I मैच कब और कहां फ्री में देखा जा सकता है.

विज्ञापन
भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथे T20I मैच को फ्री में देखने का भी एक तरीका है (Image: ANI)

IND vs WI 4th T20I Free Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज अब तक काफी रोमांचक साबित हुई है. तीन मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से दो भारत ने जीते हैं, वहीं एक मुकाबले में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है. टीम इंडिया 2-1 से सीरीज में आगे है और अब चौथा T20I जीतकर वह सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा मुकाबला हैदराबाद में खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं कि इस मैच को कब, कहां और कैसे देखा जा सकता है और फ्री में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी.

कब और कहां खेला जाएगा IND vs WI चौथे T20I?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच 14 अक्टूबर यानी आज खेला जाएगा. यह मुकाबला हैदराबाद में स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. शाम 7 बजे से यह T20I मुकाबला शुरू हो जाएगा. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

कहां देख पाएंगे IND vs WI मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा ऑनलाइन इसे जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए स्ट्रीम किया जा सकता है. इंग्लैंड, हिंदी और अलग-अलग भाषाओं में इस मैच की कमेंट्री उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

फ्री में कहां देखें IND vs WI मैच?

भारत-वेस्टइंडीज के बीच अगला T20I मैच डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर प्रसारित होगा. फ्री डिश के लिए कोई मासिक शुल्क नहीं देना होता और इस पर कई चैनल मुफ्त में उपलब्ध होते हैं. उनमें से ही एक डीडी स्पोर्ट्स है. इस चैनल पर चौथे T20I का लाइव प्रसारण बिल्कुल फ्री में होगा.

ये भी पढ़ें:- IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम

विज्ञापन

IND vs WI, पिछले तीन मैचों के नतीजे

  • भारत ने वेस्टइंडीज को लखनऊ में हुए पहले T20I मैच में 8 विकेट से हराया.
  • वेस्टइंडीज ने रांची में खेले गए दूसरे T20I में 6 विकेट से जीत दर्ज की.
  • भारत ने इंदौर में हुए T20I मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया.

भारत और वेस्टइंडीज का T20I स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.

वेस्टइंडीज का स्क्वाड: शाई होप (कप्तान), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, आमिर जांगू, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, शमार स्प्रिंगर.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वैभव IN, संजू OUT… चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, जीत के बावजूद होगा बदलाव?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola