IND vs WI, 5th T20I Free Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच अब तक यह सीरीज काफी रोमांचक साबित हुई है. सीरीज में दो मैच भारत ने जीते हैं और 2 मुकाबलों में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है. पांचवां T20I मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी. इसी वजह से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहे इस मैच के लिए फैंस का उत्साह अलग लेवल पर है. आइए जानते हैं कि इस मैच को कब-कहां देख सकते हैं और फ्री में देखने का कोई जुगाड़ है या नहीं.
कब शुरू होगा IND vs WI, पांचवां T20I?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच बेंगलुरु में शाम 7:00 बजे शुरू हो जाएगा. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
कहां देख पाएंगे LIVE एक्शन?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर हो रहा है. पांचवां T20I मुकाबला भी इसी चैनल पर इंग्लिश, हिंदी और अलग-अलग भाषाओं में लाइव आएगा. जियोहॉटस्टार के जरिए फैंस लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और मोबाइल पर इस मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.
फ्री में कैसे देखें IND vs WI, पांचवां T20I मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देखा जा सकता है. डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए आपको कोई मासिक शुल्क नहीं देना होता है. बिना एक भी पैसा खर्च किए भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां मैच देखने का यह सबसे अच्छा तरीका है.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: भुवी IN, अर्शदीप OUT… पांचवें T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, श्रेयस अय्यर पर रहेंगी नजरें
IND vs WI T20I सीरीज में अब तक हुए सभी मैचों के नतीजे
- भारत ने वेस्टइंडीज को लखनऊ में हुए पहले T20I मैच में 8 विकेट से हरा दिया.
- वेस्टइंडीज ने रांची में खेले गए दूसरे T20 में 6 विकेट से जीत हासिल की.
- भारत ने इंदौर में हुए T20I मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से पराजित किया.
- वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हैदराबाद T20I मैच में हरा दिया.
IND vs WI, दोनों टीमों का T20I स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, नमन धीर.
वेस्टइंडीज का स्क्वाड: शाई होप (कप्तान), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, शमार जोसेफ, अकील हुसैन, आमिर जांगू, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, शमार स्प्रिंगर.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: बारिश के कारण रद्द हो सकता है भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I, बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले DC का बड़ा कदम, चामिंडा वास की कोच के रूप में हुई एंट्री
1 hr agoभुवी IN, अर्शदीप OUT... पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द होगा IND vs WI पांचवां T20I! मौसम ने बढ़ाई टेंशन
3 hrs agoकब-कहां खेला जाएगा IND vs WI पांचवां T20I? जानें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoसंकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
11 hrs agoकौन हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र? पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
11 hrs agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
12 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
13 hrs agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines