IND vs WI: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है. जहां पर शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे वेस्टइंडीज की टीम ने गलत कर साबित कर दिया. वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 405 रन बना दिए. इसी के साथ वेस्टइंडीज की टीम ने 3 बड़े कारनामे किए. जिसके कारण ही भारतीय गेंदबाजों ने अब 3 बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड बनवा दिए हैं. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम बहुत ही मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
वेस्टइंडीज ने बनाया वनडे में सबसे बड़ा स्कोर
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ पहली बार 400 रनों का आंकड़ा वनडे में पार किया है. घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज से ये टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा रन खाए हैं. इससे पहले 330 रन वेस्टइंडीज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था. वेस्टइंडीज की टीम ने पूरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों को बहुत ज्यादा दबाव में रखा है. वेस्टइंडीज के लगभग सभी खिलाड़ियों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है.
एक ही मैच में वेस्टइंडीज ने जड़ दिए 3 शतक
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कुल 3 खिलाड़ियों ने शतक बनाया है. ऐसा वनडे फॉर्मेट में उन्होंने पहली बार किया है. वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने सिर्फ 68 गेंदों में ही 101 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके बाद कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने भी 94 गेंदों में 104 रनों की अच्छी पारी खेली. इसके अलावा नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे आमिर जंगू ने भी शतक जड़ा है. जंगू ने 77 गेंदों में 114 रनों की शानदार पारी खेली है. टीम इंडिया के खिलाफ ऐसा दूसरी बार हुआ है. पहली बार ऐसा दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2015 में किया था.
ये भी पढ़ें: जॉन कैंपबेल ने भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक ठोक रचा इतिहास, 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक
भारत के खिलाफ इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने सिर्फ 65 गेंदों में ही शतक जड़ दिया है. किसी भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का भारत के खिलाफ और भारतीय सरजमीं पर ये सबसे तेज वनडे शतक हैं. कैंपबेल ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की पोल पावरप्ले में ही खोल दी थी. जिसके कारण ही टीम इंडिया पूरे मुकाबले में कमबैक करने का ही प्रयास करती हुई नजर आई. हालांकि वेस्टइंडीज के अन्य बल्लेबाजों ने भी भारतीय गेंदबाजों को दबाव में डाला. जिसके कारण ही भारत वेस्टइंडीज की टीम को इतिहास रचने से नहीं रोक पाई है. जॉन कैंपबेल ने पहले वनडे मैच में भी भारत के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी.
ये भी पढ़ें: ICC ODI रैंकिंग में विराट कोहली का बड़ा धमाका, खतरे में शुभमन गिल की नंबर-1 की कुर्सी, जानें किस नंबर पर रोहित शर्मा?
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
18 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
35 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
57 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines