हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: मैच के दौरान काला चश्मा पहनकर 'स्वैग' में दिखे Virat Kohli, देखें वीडियो

विज्ञापन

Virat Kohli new look: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने 200 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। ब्रायन लारा स्टेडियम में आयोजित मैच में विराट कोहली को एक बार फिर से आराम दिया गया था। भारत के सबसे स्टाइलिश क्रिकेटर विराट कोहली भले ही प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फैंस का अपने लुक से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

काला चश्मा पहनकर स्वैग में दिखे विराट कोहली

क्रिकेट के मैदान पर रनों का अंबार लगाने वाले विराट कोहली अपने स्टाइल और लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी इसी अदा पर फैंस भी फिदा रहते हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली डगआउट में बैठे हुए शानदार अंदाज में दिखे। उन्होंने शानदार चश्मा पहन रखा था जिससे उनका लुक धांसू लग रहा था। विराट ने इसके अलावा हाथों में ब्रेसलेट और घड़ी भी पहन रखी थी। इसका वीडियो फैनकोड द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिसमें पीछे से ‘काला चश्मा’ गाना बज रहा है।

और पढ़िए – सिराज या कुलदीप नहीं, 2019 वर्ल्ड कप के बाद से इस गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट, देखें रिकॉर्ड

विज्ञापन

 

भारत ने आसानी से जीता मैच

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 351 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 35.3 ओवर में 151 रन ही बना सकी। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार, मुकेश ने तीन और कुलदीप ने दो विकेट लिए। ये भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी जीत है। टीम ने इसी के साथ सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमा लिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola