IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जहां रोहित और यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कोहली ने भी एक बड़ा कारमाना कर दिया है। कोहली ने इस मैच में 25वां रन बनाते ही पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। वे अब भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं और कई और रिकॉर्ड्स हासिल कर सकते हैं।
और पढ़िए – ‘मैं पैट कमिंस जैसी गेंदबाज नहीं करूंगा’, मिचेल स्टार्क ने दिया ये बड़ा बयान
भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 200 मैच की 329 पारियों में 53.78 की औसत और 54.04 की स्ट्राइक रेट से 15,921 रन बनाए हैं।इस सूची में दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ (13,265 रन) हैं। वहीं तीसरे पर सुनील गावस्कर (10,122 रन), चौथे पर वीवीएस लक्ष्मण ( 8,781 रन के साथ मौजूद हैं। इस लिस्ट में पहले 8503 रनों के साथ वीरेंद्र सहवाग पांचवे स्थान पर मौजूद थे। लेकिन कोहली ने अब उन्हें पछाड़ दिया है और 8515 रनों के साथ इस जगह पर काबिज हो गए हैं। इसी के साथ कोहली ने इन दिग्गजों के क्लब को ज्वाइन कर लिया है।
1. सचिन तेंदुलकर – 15921 रन
2. राहुल द्रविड़ – 13265 रन
3. सुनील गावस्कर – 10122 रन
4. वीवीएस लक्ष्मण – 8781 रन
5. विराट कोहली – 8515 रन
6. वीरेंद्र सहवाग – 8503 रन
और पढ़िए – बांग्लादेश ने कराई इस खिलाड़ी की वापसी, भारत के खिलाफ 16 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज
मजबूत स्थिति में भारत
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मैच में मेहमान टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दो दिनों के खेल की समाप्ति के बाद भारत ने 312 रन बना लिए हैं और 162 रनों की लीड भी ले ली है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम मात्र 150 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत के लिए फिलहाल यशस्वी जायसवाल 143 रनों पर खेल रहे हैं। वहीं विराट कोहली भी 36 रनों पर क्रीज पर मौजूद हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines